पहले समस्याएं दूर करें फिर 2047 का सपना दिखाएं मुख्यमंत्रीः बिधूड़ी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सात साल में दिल्ली को बदहाल करने के बाद एक बार फिर से झूठे वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की गलत नीतियों के कारण राजधानी की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:39 PM (IST)
पहले समस्याएं दूर करें फिर 2047 का सपना दिखाएं मुख्यमंत्रीः बिधूड़ी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी। फाइल फोटो।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली को वर्ष 2047 तक वैश्विक शहर बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि दिल्लीवासियों की समस्याएं हल करने में नाकाम रहने के बाद अब मुख्यमंत्री उन्हें वर्ष 2047 का सपना दिखा रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सात साल में दिल्ली को बदहाल करने के बाद एक बार फिर से झूठे वादे किए जा रहे हैं।

आप सरकार की गलत नीतियों के कारण राजधानी की समस्याएं लगातार गंभीर हो रही

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की गलत नीतियों के कारण राजधानी की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में जिस तरह बर्बादी का मंजर बना वह कोई नहीं भूल सकता। इसके विपरीत मुख्यमंत्री कोरोना पर जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। आप के शासन में दिल्ली में एक भी नया अस्पताल नहीं खुला है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है, लेकिन इससे बचाव की तैयारी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

स्कूलों में 25 हजार शिक्षकों की कमी

उन्होंने कहा कि स्कूलों में 25 हजार शिक्षकों की कमी है और अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। कोई नया स्कूल नहीं बना है। कुछ स्कूलों की इमारतों में सुधार करके शिक्षा में सुधार का दावा किया जा रहा है। सार्वजनिक परिवहन की बुरी स्थिति है। सात साल में एक भी बस नहीं खरीदी गई। अगले महीने दिल्ली परिवहन निगम की सारी बसों की आयु पूरी हो जाएगी। सड़कों का बुरा हाल है। वायु प्रदूषण व यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। दिल्ली को 24 घंटे साफ पानी देने का वादा आजतक पूरा नहीं हुआ। जल भराव की समस्या गंभीर हो गई है।

chat bot
आपका साथी