ऑड-इवेन खत्म होने के पहले ही दिन जगह-जगह जाम, लोगों को हुई दिक्कत

राजधानी दिल्ली में ऑड-इवेन योजना के खत्म होने के बाद शनिवार को कई जगहों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 09:49 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 09:49 AM (IST)
ऑड-इवेन खत्म होने के पहले ही दिन जगह-जगह जाम, लोगों को हुई दिक्कत
ऑड-इवेन खत्म होने के पहले ही दिन जगह-जगह जाम, लोगों को हुई दिक्कत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में ऑड-इवेन योजना के खत्म होने के बाद शनिवार को कई जगहों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को ऑड-इवेन का आखिरी दिन था। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह-शाम के पीक समय के अलावा दिन में भी कई जगह जाम की स्थिति बनी रही।

शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम लगने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मदर डेयरी से लेकर सराय काले खां तक जाम लगा रहा। जाम को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं डीएनडी, आश्रम, धौला कुआं, कालिंदी कुंज, आउटर रिंग रोड व एमबी रोड पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

ऑड-इवेन समाप्त होने के बाद शनिवार को सड़क पर यातायात के दबाव की हालत तब थी जब शनिवार के कारण कई दफ्तरों में अवकाश था। लोगों का कहना है कि सोमवार को स्थिति और गंभीर हो सकती है। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग फ्लाईओवर के नीचे आउटर रिंग रोड के पैरलल दोनों और से सीधे आवागमन बंद किए जाने के बावजूद जाम लगा रहा।

ऑड-इवेन फिर से लागू हुआ तो जनता करेगी विरोध: भाजपा

भाजपा ने ऑड-इवेन को असफल करार दिया है। राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए दिल्ली सरकार ऑड-इवेन का नाटक कर रही है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली सरकार को फिर से इस योजना को लागू करने की चुनौती दी है। उनका दावा है कि दिल्ली के लोग इस योजना का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान 48,885 लोगों को चालान काटकर परेशान किया गया। दिल्लीनिवासी हरीश के मुताबिक, ऑड-इवेन योजना खत्म होने के बाद शनिवार शाम 7.15 बजे अक्षरधाम के पास मुख्य मार्ग पर जाम में वह फंसे रहे।

chat bot
आपका साथी