Kisan Tractor Parade Violence: एक ही थाने में 37 किसान नेताओं पर एफआइआर, यहां देखें पूरी लिस्ट

इनमें किसान नेता वीएम सिंह ऑल इंडिया किसान संघर्ष को ऑर्डिनेशन कमेटी मेधा पाटेकर नर्मदा बचाओ योगेंद्र यादव स्वराज इंडिया अवीक साहा जिन किसान आंदोलन स्वराज इंडिया प्रेम सिंह गहलोत और ऑल इंडिया किसान सभा के नाम हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:12 PM (IST)
Kisan Tractor Parade Violence: एक ही थाने में 37 किसान नेताओं पर एफआइआर, यहां देखें पूरी लिस्ट
समयपुर बादली थाने में इंस्पेक्टर के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव में 50 से अधिक किसान नेताओं पर एफआइआर दर्ज की है। इनमें अकेले एक ही थाने में 37 किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुकरबा चौक पर हुई हिंसा के मामले में समयपुर बादली थाने में इंस्पेक्टर के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई है एफआइआर

डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप, कुलवंत ¨सह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा, निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप, रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यूनियन, रुल्दू ग्रुप, इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप, हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी, गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन, सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप, कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां, सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी, जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर, हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां, बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा, बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा, बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी, सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन, बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच, बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी, जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति, मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी, सुखपाल ¨सह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी, हरपाल ¨सह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब, कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा, हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल, प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन, गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी, राकेश टिकैट, भारतीय किसान यूनियन, कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच, ऋशिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा, वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष को ऑर्डिनेशन कमेटी, मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ, योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया, अवीक साहा, जिन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया, प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा के नाम हैं।

बता दें कि मगंलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में 300 के करीब पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी