दिल्ली में AAP की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

आप की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी व रोहतास नगर की पूर्व विधायक सरिता सिंह के खिलाफ शाहदरा थाना पुलिस ने कोरोना नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल शमीम की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:55 PM (IST)
दिल्ली में AAP की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
रोहतास नगर में सरिता सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आप की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी व रोहतास नगर की पूर्व विधायक सरिता सिंह के खिलाफ शाहदरा थाना पुलिस ने कोरोना नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। सरिता सिंह ने आप कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रविवार को महंगाई व नगर निगम के विभिन्न मुद्दों को लेकर शाहदरा जीटी रोड पर रैली निकाली और उसके बाद एक जगह जमा होकर प्रदर्शन किया था। पुलिस का कहना है कार्यकर्ताओं ने नियमों का जमकर उल्लंघन किया था। पुलिस के पास फोटो और वीडियो हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है आम हो चाहे खास अगर कोई कोरोना नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल शमीम की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शमीम ने अपने बयान में कहा है कि रविवार को उनकी सुबह आठ से रात आठ तक ड्यूटी सीएनजी पंप के पास थी। दोपहर में उनकी ड्यूटी श्याम लाल कालेज के पास लगा दी गई। उन्होंने देखा आप की टापी लगाए लोग वाहनों में सवार होकर व पैदल शाहदरा की ओर आ रहे हैं, उनकी संख्या करीब 70 थी। उन्हाेंने श्याम लाल कालेज के पास उन लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रूके नहीं और लोनी रोड स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर रूके और वहां प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल अधिकतर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं थे और न ही शारीरिक दूरी थी।

इस मामले में सरिता सिंह का कहना है कि इस देश में प्रदर्शन करना हर किसी का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डेढ़ महीने में एक दर्जन प्रदर्शन किए होंगे, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर स्कूल में निरीक्षण के दौरान हमला किया था। शायद तब पुलिस ने आंखें बंद कर ली थी। केंद्र सरकार ने यह केस दर्ज करवाया है। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के जरिये जनता के मुद्दे महंगाई व निगम में फैले भ्रष्टाचार को उठाया गया था, भाजपा नहीं चाहती कोई उसके खिलाफ बोले। वह पुलिस के जरिये आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है।

chat bot
आपका साथी