कोरोना के खिलाफ जंग में दिखी इंसानियत, ज्यादातर लोगों ने दिया कर्मचारियों का वेतन

कुचा महाजनी स्थित गोयल ज्वैलर्स के एमडी विमल गोयल ने बताया कि उनके यहां चार कर्मचारी हैं। लॉकडाउन के बाद काम पूरा बंद है फिर भी सभी कर्मचारियों का पूरा वेतन दे दिया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 04:39 PM (IST)
कोरोना के खिलाफ जंग में दिखी इंसानियत, ज्यादातर लोगों ने दिया कर्मचारियों का वेतन
कोरोना के खिलाफ जंग में दिखी इंसानियत, ज्यादातर लोगों ने दिया कर्मचारियों का वेतन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन के कारण तमाम गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में बड़े संस्थानों के साथ-साथ व्यापारियों से लेकर आम लोग तक खुद से जुड़े कर्मचारियों व घरेलू सहायकों का ख्याल रख रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने सभी को पूरा भुगतान किया है।

कुचा महाजनी स्थित गोयल ज्वैलर्स के एमडी विमल गोयल ने बताया कि उनके यहां चार कर्मचारी हैं। लॉकडाउन के बाद काम पूरा बंद है फिर भी सभी कर्मचारियों का पूरा वेतन दे दिया है। इसी तरह घरेलू सहायकों को भी पूरा भुगतान कर दिया है। इस मुश्किल समय में अगर वेतन नहीं दिया जाए तो हमारे भरोसे जिंदगी गुजारने वाले लोगों के साथ यह धोखा होगा।

करोलबाग में जेम माइंस के एमडी अमित गुप्ता ने बताया कि उनके यहां दस कर्मचारी हैं। सभी को वेतन दे दिया है। घरेलू सहायकों को पूरा वेतन दिया है। अन्य तो नहीं आ पा रहे मगर एक घर पर ही रहते हैं।

किसी तरह काम चल रहा है। मुश्किल समय है। इस समय सभी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। अमित ने बताया कि अभी तो यह भी पता नहीं है कब तक लॉकडाउन रहेगा, मगर सभी कर्मचारियों को बता दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। जब तक लॉकडाउन है, वेतन का भुगतान किया जाता रहेगा। किसी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी