दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन

पानी की समस्या को लेकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आनंद पर्वत क्षेत्र में प्रदर्शन किया। विजय गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को पानी के लिए टैंकर माफिया के सहारे छोड़ दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:54 PM (IST)
दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन
दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। पानी की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरकर रोष जता रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर बाजार में धरना दिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को आनंद पर्वत क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इससे पहले आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन के नजदीक से उन्होंने पदयात्रा निकालकर रोष जताया। समस्या हल होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। 

विजय गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को पानी के लिए टैंकर माफिया के सहारे छोड़ दिया है। सत्ता पक्ष के नेताओं का टैंकर माफिया से मिलीभक्त है। उनते साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनता टैंकर वालों तो ज्यादा पैसे देकर पानी खरीदने को मजबूर हैं। टैंकर आने पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा कि कई इलाके में लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। दूसरी ओर कई इलाके में घरों में गंदा पानी है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से लोग बोतल में गंदा पानी लेकर प्रदर्शन में पहुंचे हैं। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। सभी लोग महंगा पानी नहीं खरीद सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का घर-घर पानी पहुंचाने का वादा झूठा था। केजरीवाल का ध्यान पंजाब व अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव पर है। दिल्लीवासियों की समस्या हल करने को लेकर वह गंभीर नहीं हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या हल होने तक वह लगातार किसी न किसी क्षेत्र में आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर जय प्रकाश सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी