मुंबई में किसान मजदूर महापंचायत आज, पढ़िए एमएसपी के साथ किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

मुंबई के आजाद मैदान में आज महापंचायत है। इसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा होगी। बीकेयू नेता राकेश टिकैत के मुताबिक सभी फसल एमएसपी की मांग स्वामीनाथन रिपोर्ट के कार्यान्वयन बेरोजगारी और अन्य कृषि संबंधी मांगों पर चर्चा होगी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:11 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:11 AM (IST)
मुंबई में किसान मजदूर महापंचायत आज, पढ़िए एमएसपी के साथ किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा
मुंबई के आजाद मैदान में आज महापंचायत है।

नई दिल्ली, एएनआइ। मुंबई के आजाद मैदान में आज महापंचायत है। इसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा होगी। बीकेयू नेता राकेश टिकैत के मुताबिक सभी फसल एमएसपी की मांग, स्वामीनाथन रिपोर्ट के कार्यान्वयन, बेरोजगारी और अन्य कृषि संबंधी मांगों पर चर्चा होगी।

दरअसल, केंद्र सरकार सोमवार को संसद के शीत सत्र में कृषि कानूनों का वापस लेने वाला कृषि काननू निरसन विधेयक 2021 लोकसभा में पेश करेगी। हालांकि किसानों का एक तबका इसका विरोध कर रहा है। इसी को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में महापंचायत है। कृषि संबंधी स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को टाल दी गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में महज छह सदस्य ही उपस्थित हुए, जिसे स्थिगित कर दिया गया।

बैठक में किसानों की आय दोगुना करने और एमएसपी जैसे बिंदुओं पर चर्चा होनी थी। वहीं, राकेश टिकैत ने कहा कि मोर्चा की ओर से 29 नवंबर को आयोजित किया जाने वाला एक्शन वापस ले लिया है। बाकी आंदोलन पहले की तरह ही जारी रहेगा। टिकैत केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून वापस लिए जाने के किए एलान को मुख्य रख हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।

वह किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा को विजय दिलवाने में दिए गए योगदान के लिए वर्करों का धन्यवाद किया। उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान में होने वाली महापंचायत में किसानों की मांगों पर चर्चा करने की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी