निष्कासन खत्म होने पर किसान नेता चढ़ूनी का बड़ा बयान- राजनीति पाप नहीं, भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। इसी बीच किसान संयुक्त मोर्चा के मंच से निष्कासित किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बड़ा बयान दिया है। किसान नेता चढ़ूनी ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़े विभिन्न ग्रुपों की विचारधारा अलग हो सकती है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 04:57 PM (IST)
निष्कासन खत्म होने पर किसान नेता चढ़ूनी का बड़ा बयान- राजनीति पाप नहीं, भाजपा पर साधा निशाना
चढ़ूनी ने भाजपा नेताओं के बयान की भी निंदा की कि वो राजनीति करते हैं।

नई दिल्ली/फरीदाबाद, सुशील भाटिया। दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। इसी बीच किसान संयुक्त मोर्चा के मंच से निष्कासित किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बड़ा बयान दिया है। किसान नेता चढ़ूनी ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़े विभिन्न ग्रुपों की विचारधारा अलग हो सकती है, पर किसी की किसी-से-कोई नाराजगी नहीं। उन्होंने कहा कि उनका निष्कासन खत्म हो गया है और अब किसान संसद में भाग लेंगे। चढ़ूनी ने भाजपा नेताओं के इस बयान की भी निंदा की कि वो राजनीति करते हैं।

बता दें कि गुरुवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए 200 किसानों को अनुमति मिली थी। वहीं शुक्रवार को प्रदर्शन करने के लिए जाने से पहले किसानों की आर्डडी कार्ड एवं वाहनों की तलाशी ली गई जिसके बाद ही दिल्ली में उन्हें प्रवेश मिला। इससे पहले गुरुवार को को जांच के नाम पर किसानों एवं पुलिस में कुछ देर बहस भी हो गई थी हालांकि बाद में जांच के लिए किसान तैयार हो गए थे। अब पुलिस ने पिछली गलतियों से सीख लेते हुए किसानों के जांच के लिए सख्त कदम उठाया है। प्रदर्शन में जाने वाले किसानों की पूरी जानकारी पुलिस के पास रहती है ताकि किसी भी प्रकार की गलती पर उनसे सीधे जवाब-सवाल किया जा सका। किसान लगातार किसान संसद चला कर सरकार को अपनी मांग मानने के लिए दवाब बना रहे हैं। इधर संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया है कि आगामी 26 जुलाई और 9 अगस्त को प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाएं करेंगी।

chat bot
आपका साथी