Delhi Riots 2020: दिल्ली विधानसभा की शांति समिति के समक्ष पेश होंगे फेसबुक के अधिकारी

फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा और वैमनस्य को भड़काने वाले झूठे और दुर्भावनापूर्ण संदेशों को फैलने से रोकने में इंटरनेट मीडिया का पक्ष रखेंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली इस समिति द्वारा फेसबुक इंडिया को समन जारी किया गया था।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 11:10 AM (IST)
Delhi Riots 2020: दिल्ली विधानसभा की शांति समिति के समक्ष पेश होंगे फेसबुक के अधिकारी
Delhi Riots 2020: दिल्ली विधानसभा की शांति समिति के समक्ष पेश होंगे फेसबुक के अधिकारी

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। फेसबुक इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल और कानूनी निदेशक जीवी आनंद भूषण बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति के समक्ष पेश होंगे। फरवरी, 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा और वैमनस्य को भड़काने वाले झूठे और दुर्भावनापूर्ण संदेशों को फैलने से रोकने में इंटरनेट मीडिया का पक्ष रखेंगे। आम आदमी पार्टी के  विधायक राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली इस समिति द्वारा फेसबुक इंडिया को समन जारी किया गया था। समिति दिल्ली दंगे की जांच कर रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नौ जुलाई को समिति के फेसबुक इंडिया के अधिकारियों से सवाल करने के अधिकार को वैध ठहराया था।

यहां पर बता दें कि दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने सांप्रदायिक वैमनस्य-घृणा फैलाने के आरोप में फेसबुक इंडिया को नोटिस भेजा है। यह नोटिस दिल्ली में फरवरी, 2020 में हुए सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा की जांच दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने भेजा है। समिति ने अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों से झूठे, भड़काऊ और दुर्भावनापूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए की गई कार्रवाई के मामले में अपना विचार रखने के लिए कहा था।

chat bot
आपका साथी