दिल्ली में जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल
बाहरी दिल्ली के बादली गांव के जीवन पार्क इलाके में गली नम्बर पांच स्थित एक जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला गीता देवी की मौत हो गई।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली के बादली गांव के जीवन पार्क इलाके में गली नम्बर पांच स्थित एक जर्जर मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला गीता देवी की मौत हो गई। जबकि महिला का पति मनिराम और दामाद प्रेम घायल हो गए है। घटना रविवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे की है।
घटना के बाद आस पास के लोगों ने सभी को पास के ही अंबेडकर अस्पताल में लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वही मृतक महिला का पति और दामाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है की मकान काफी पुराना बना हुआ था।