Ekta Kapoor: वेब सीरीज 'XXX' पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब दिल्ली के थाने में दी गई शिकायत

Ekta Kapoor थाने में दी शिकायत में एकता कपूर पर आरोप लगाया कि उन्होंने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 के माध्यम से भारतीय सेना की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:18 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:18 AM (IST)
Ekta Kapoor: वेब सीरीज 'XXX' पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब दिल्ली के थाने में दी गई शिकायत
Ekta Kapoor: वेब सीरीज 'XXX' पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब दिल्ली के थाने में दी गई शिकायत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Ekta Kapoor: बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले XXX वेब सीरीज 2 इन दोनों जमकर विवादों में है। फिल्म निर्माता एकता कपूर (Film producer Ekta Kapoor) के खिलाफ 'स्वाभिमान देश का' संस्था ने दक्षिण दिल्ली के बदरपुर थाने में शिकायत दी है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिधूडी ने बृहस्पतिवार को थाने में दी अपनी शिकायत में एकता कपूर पर आरोप लगाया कि उन्होंने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 के माध्यम से भारतीय सेना की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए।

सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वेब सीरीज में सीधे तौर पर भारत के सैनिकों का अपमान किया जा रहा है। यह पूरे देश और देश के सभी नागरिकों का अपमान है। एकता कपूर के खिलाफ तुंरत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करे। उन्होंने मांग की है कि एकता कपूर के खिलाफ यह कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए।

बता दें कि  एकता कपूर इन दिनों ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) वेब सीरीज XXX को लेकर जमकर विवादों से घिरी दिखाई दे रही हैं। XXX वेब सीरीज के एक सीन पर काफी बड़ा बवाल हो गया है। जिसके चलते मुंबई और बिहार में भी एकता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

यहां तक कि शिकायतकर्ताओं ने एकता कपूर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने तक की मांग की गई है। इस वेब सीरीज और एकता कपूर पर भारतीय सेना जवानों की बेइज्जती करने का आरोप लगा है। कुछ लोगों ने तो एकता कपूर से पद्श्री पुरस्कार भी वापस लेने की मांग की है।

यहां यह बता देना जरूरी है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एकता कपूर अपने प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले एकता के कई वेब शोज पर विवाद खड़ा हो चुका है। एकता कपूर के ज्यादातर प्रोजेक्ट विवादों में रहे हैं।

chat bot
आपका साथी