Earthquake in Delhi: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रोहिणी इलाके में रहा केंद्र

दिल्ली में सोमवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मैग्नीट्यूड मापी गई। वहीं भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। खास कर फ्लैटों में रहने वाले लोग ज्यादा डरे-सहमे दिखे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 12:05 AM (IST)
Earthquake in Delhi: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रोहिणी इलाके में रहा केंद्र
दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में सोमवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मैग्नीट्यूड मापी गई। वहीं, भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। खास कर फ्लैटों में रहने वाले लोग ज्यादा डरे-सहमे दिखे। झटके इतने तेज थे कि घर में लगे पंखे भी कई मिनट तक घूमते रहे। भूकंप का केंद्र दिल्ली का ही रोहिणी इलाका रहा। हालांकि देर रात तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप रात 9 बजकर 54 मिनट पर रिकार्ड किया गया।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद काफी देर तक लोग घरों से बाहर ही रहे। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी प्रकार की नुकसान होने की खबर नही है। 

 12 फरवरी 2021 को भी आया था भूकंप

इससे पहले भूकंप दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में 12 फरवरी 2021 को आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई थी। इसका केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से करीब 90 किमी नीचे था। हालांकि इससे कोई जन हानि नहीं हुई थी।

जनवरी 2021 को भी आया था भूकंप

दिल्ली में जनवरी 2021 को भी आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई थी। यह भूकंप सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर आया था। भूकंप के ये झटके पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में महसूस किए गए थे। हालांकि, कम तीव्रता का भूकंप होने की वजह से ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चला।

बता दें कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे ज्यादातर इलाके इन्‍टेंसिटी जोन-4 में आते हैं। ऐसे में ज्यादा तेज भूकंप आने पर जानमाल का खतरा अधिक रहता है। 

chat bot
आपका साथी