Earn From E-Waste: घर में पड़े ई-कचरे से कमा सकते हैं पैसे, यहां जानें कैसे

दक्षिणी निगम ने ई- वेस्ट निस्तारण योजना शुरू की है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् (एनडीएमसी) की तर्ज पर अब निगम की वेबसाइट पर ई-कचरे जैसे पुराना फ्रिज टीवी यूपीएस कंप्यूटर चार्जर आदि उपकरणों को बेचने के लिए आवेदन करना होगा।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:08 PM (IST)
Earn From E-Waste: घर में पड़े ई-कचरे से कमा सकते हैं पैसे, यहां जानें कैसे
घर बैठे बेचिए इलेक्ट्रानिक कबाड़, लेने आएगा निगम

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। घर में कबाड़ के रूप में पड़े ई-कचरे को निस्तारित करने के लिए अब नागरिकों को ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है। अब घर बैठे ई-कचरे का निस्तारण कर सकते हैं और बल्कि इसके एवज में उपयुक्त राशि भी पा सकते हैं। इसके लिए दक्षिणी निगम ने ई- वेस्ट निस्तारण योजना शुरू की है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् (एनडीएमसी) की तर्ज पर अब निगम की वेबसाइट पर ई-कचरे जैसे पुराना फ्रिज, टीवी, यूपीएस, कंप्यूटर, चार्जर आदि उपकरणों को बेचने के लिए आवेदन करना होगा। जिसके निगम द्वारा निर्धारित कंपनी के कर्मचारी घर से आकर यह कचरा ले जाएंगे। वहीं निगम द्वारा तय किया शुल्क भी इसके एवज में देंगे। नागरिक को राशि का भुगतान खाते में होगा।

इ-कचरे का निस्तारण जरूरी

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक घरों से निकलने वाले कचरे की तरह ई कचरे का निस्तारण भी जरूरी है। इसका सही ढंग से निस्तारण न किया जाए तो न केवल इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है बल्कि ई कचरे का बोझ भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में इसके निस्तारण के लिए केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ई-वेस्ट के निस्तारण से सबंधित नियमों को अधिसूचित किया था।

कंपनी को मिली जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि नागरिकों को ई-कचरे के निस्तारण की सुविधा देने के लिए आरबीएच ई-वेस्ट रिसाइकिल हब को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। जो कि नागरिकों द्वारा आवेदन आने पर उनके घर से ई-कचरा लेकर आएगी। कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह प्राप्त हुए ई-कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करें।

यह भी जानें

61 इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दाम तय किए निगम की वेबसाइट पर दे सकते हैं आवेदन

किस वस्तु को कितने दाम पर बेचा जा सकता है

वस्तु- शुल्क (प्रति यूनिट) फ्रिज-1155 टीवी-787.50 लैपटाप- 1596 टैब-105 पैन ड्राइव- 10 वाटर कूलर-336 वाशिंग मशीन-1260 एसी- 3360 मोबाइल फोन- 160 प्रिंटर-430 आइफोन- 231 

chat bot
आपका साथी