दुलिया काॅलोनी में नहीं हो रहा गंदे पानी का निकास, लोगों को हो रही परेशानी

जलभराव के कारण बच्चों बुजुर्गों महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। ऐसे में लोग क्षेत्र के विधायक व पार्षद से समस्या के निराकरण के लिए गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:30 PM (IST)
दुलिया काॅलोनी में नहीं हो रहा गंदे पानी का निकास, लोगों को हो रही परेशानी
अलीपुर की दुलिया काॅलोनी में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है।

नई दिल्ली, संजय सलिल। अलीपुर की दुलिया काॅलोनी में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। ऐसे में कालोनी की मुख्य सड़क व गलियों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश में यह समस्या और विकराल हो जाती है। सड़क व गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो जाती हैं। जिससे लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो जाता है।

जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। ऐसे में लोग क्षेत्र के विधायक व पार्षद से समस्या के निराकरण के लिए गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में जनप्रतिनिधियों के रवैये को लेकर निराशा देखी जा रही है।

दरअसल दुलिया कालोनी सालों पूर्व बसी हैं। कालोनी में करीब दो सौ घर हैं। जिनमें सैकड़ों परिवार रहते हैं। लेकिन यहां सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का समुचित विस्तार नहीं हो सका है। आलम यह है कि कालोनी की मुख्य सड़क का अब तक निर्माण कराया जा सका है।

लोग बताते हैं कि सड़क की एक ही तरफ नाली बनी है, लेकिन वह लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की मात्रा के लिहाज से छोटी साबित हो रही हैं। ऐसे में कालोनी की सड़क व गलियों में हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। कालोनी में पानी के जमे रहने से डेंगू के मच्छर भी पनप रहे हैं। लोग बीमार हो रहे हैं। कालोनीवासी सालों से परेशान हैं, लेकिन उन्हें अब कोई उपाय नहीं सूझ रहा है।

कालोनी की मुख्य सड़क कच्ची है। इस सड़क का निर्माण हो। सड़क की दोनों तरफ नालियां बनाकर उन्हें मुख्य नाले में जोड़ने पर कालोनी से जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है। मैं कई बार जनप्रतिनिधियों से निदान के लिए आग्रह कर चुका हूं। मुझे खुद डेंगू हो गया है। लेकिन अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आ सका है।

सुमित शर्मा, निवासी

chat bot
आपका साथी