कोरोना वायरस की चपेट में आकर डॉ. राजेंद्र कपिला का निधन

अमेरिका के रटगर्स विश्वद्यालय में प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कपिला का निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना का इलाज के वक्त हुआ है। वह 81 साल के थे। खबरों की माने तो वह अमेरिका में फाइजर की दोनों डोज ले चुके थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:02 AM (IST)
कोरोना वायरस की चपेट में आकर डॉ. राजेंद्र कपिला का निधन
अमेरिका के रटगर्स विश्वद्यालय में प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कपिला का निधन हो गया है।

गाजियाबाद, पीटीआइ। देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन संक्रमितों के आंकड़े डरा रहे हैं। वहीं, इस महामारी के कारण हर बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी कम होती नहीं दिख रही है। इधर गाजियाबाद से बुरी खबर आ रही है। अमेरिका के रटगर्स विश्वद्यालय में प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कपिला का निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना का इलाज के वक्त हुआ है। वह 81 साल के थे। खबरों की माने तो वह अमेरिका में फाइजर की दोनों डोज ले चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार कपिला और उनकी पत्नी अप्रैल में ही अमेरिका लौटने वाले थे, लेकिन उनके संक्रमित पाए जाने के बाद यात्रा रद करनी पड़ी थी।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्या सुधा रानी का कोरोना से निधन

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुधा रानी कटियार का बुधवार सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। तीस अप्रैल को वह विद्यालय में प्रधानाचार्या के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। सुधा रानी को 2015 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया था और 2016 में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त किया था। वह विद्यालय में 1996 से प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थीं। इससे पहले वह 1981-88 तक रसायन विज्ञान की प्रवक्ता रही थीं। वह 1988 से 1996 तक वह सहारनपुर के राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य रही थीं। सुधारानी ने रसायन विज्ञान में एमएससी, एमएड किया था। वर्ष 2004 और 2006 में बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया था। मार्च में महिला कल्याण विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें महिला दिवस पर ¨हदी भवन स्थिति कार्यक्रम में सम्मानित किया था।

शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति

राजकीय कन्या इंटर कालेज विजय की प्रधानाचार्या सुधा रानी कटियार तीस अप्रैल को रिटायर हुई थीं। उन्हें 2016 में राष्ट्रपति सम्मान मिला था। साथ ही उन्हें पांच साल एक्सटेंशन के मिले थे।

chat bot
आपका साथी