दिसा ने अस्पताल के बाहर जरूरतमंदों को बांटी कोरोना सुरक्षा किट

डेवलपिंग इंडिपेंडेंट स्कूल अलाइंस (दिसा) ने जरूरतमंद लोगों को कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया। जिसमें मास्क सैनिटाइजर साबुन आदि कोरोना से बचाव की चीजें शामिल थी। लोगों को लाकडाउन खुलने के बाद भी कोरोना से सतर्क रहकर सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:37 PM (IST)
दिसा ने अस्पताल के बाहर जरूरतमंदों को बांटी कोरोना सुरक्षा किट
किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथों को तुरंत धोएं या सैनिटाइज जरूर करें।

नई दिल्ली, रितु राणा। करावल नगर स्थित वीर सावरकर अस्पताल के पास डेवलपिंग इंडिपेंडेंट स्कूल अलाइंस (दिसा) ने जरूरतमंद लोगों को कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि कोरोना से बचाव की चीजें शामिल थी। इसके साथ ही रास्ते से गुजरने वाले लोगों को लाकडाउन खुलने के बाद भी कोरोना से सतर्क रहकर सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर दिसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवीर मावी ने कहा कि हमें अभी भी मास्क का प्रयोग करते हुए, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करने की जरूरत है। किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथों को तुरंत धोएं या सैनिटाइज जरूर करें।

इस समय सभी की जिम्मेदारी है कि खुद के साथ, अपने परिवार व समाज को भी कोरोना महामारी से बचाएं। उन्होंने सभी को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए जो टीके लगाए दा रहे हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं, इसलिए सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। बिना टीका लगवाए कोरोना महामारी छुटकारा नहीं पाया जा सकता।

इस कार्य में घनश्याम पांडे, ब्रह्म सिंह तोमर, राजवीर सिंह परिहार, अश्वनी कुमार, संजीव गोस्वामी, तरुण शर्मा, राजीव जयंत, सुखवीर सिंह भाटी, सुधीर कुमार, श्याम सिंह, अमित कुमार मावी आदि कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी