दिलशाद गार्डन वार्ड को 12 खंड बांटकर रोजाना किया जा रहा सैनिटाइजेशन

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक बार फिर कमान संभाल ली है। दिलशाद गार्डन वार्ड को पार्षद वीर सिंह पंवार ने 12 खंड में बांट दिया है।यहां मंडल अध्यक्ष विकास हांडा के साथ मिलकर निगम के कर्मचारी रोजाना दो खंड को सैनिटाइज कर रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:55 PM (IST)
दिलशाद गार्डन वार्ड को 12 खंड बांटकर रोजाना किया जा रहा सैनिटाइजेशन
इलाके को सैनिटाइज करते हुए कर्मी। फोटो- जागरण।

नई दिल्ली [पुष्पेंद्र कुमार]। राजधानी में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक बार फिर कमान संभाल ली है। दिलशाद गार्डन वार्ड को पार्षद वीर सिंह पंवार ने 12 खंड में बांट दिया है। यहां मंडल अध्यक्ष विकास हांडा के साथ मिलकर निगम के कर्मचारी रोजाना दो खंड को सैनिटाइज कर रहे हैं। पार्षद बीएस पंवार ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड को कोरोना मुक्त रखने के लिए करीब एक सप्ताह से विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को स्वामी दयानंद अस्पताल के अलावा दिलशाद गार्डन के ए, सी व डी ब्लाक को सैनिटाइज किया गया। मंडल अध्यक्ष विकास हांडा ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए घरों में रहें।

नियमों का पालन करें। वार्ड में जिन घरों में कोरोना मरीज क्वारंटाइन हैं उन्हें भी विशेष रूप से सैनिटाइज करवाया जा रह है, ताकि आस पड़ोस में संक्रमण न फैले। साथ ही उन घरों के कूड़े को उठाने के लिए भी अलग से दो कर्मचारी लगाए हुए है जो सिर्फ क्वारंटाइन मरीजों के घरों का कूड़ा उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी