दूसरे दलों का रुख कर रहे भाजपा पार्षदों को रोकने के लिए दी जा रही अलग-अलग जिम्मेदारी, जानिए किसको क्या बनाया गया

दक्षिणी निगम में 12 विशेष समितियों के चुनाव हुए। सभी समितियों में भाजपा के पार्षदों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली। सरिता विहार वार्ड से भाजपा पार्षद पहली बार निगम की स्वास्थ्य समिति की चेयरपर्सन बनी हैं तो वहीं उनके साथ रणधीर कुमार को डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:54 PM (IST)
दूसरे दलों का रुख कर रहे भाजपा पार्षदों को रोकने के लिए दी जा रही अलग-अलग जिम्मेदारी, जानिए किसको क्या बनाया गया
बताया जा रहा था इनमें से कई पार्षद दल बदल कर सकते हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। निगम के आम चुनाव नजदीक आते ही कई भाजपा के पार्षद दूसरे दलों का रुख कर रहे हैं। इसको देखते हुए निगम नेतृत्व ने उन पार्षदों को मौका देने का प्रयास किया है जिन्हें वार्ड समिति में चेयरमैन बनने से लेकर स्थायी समिति में आने की इच्छा थी। जगह न मिलने की वजह से ये पार्षद नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा था इनमें से कई पार्षद दल बदल कर सकते हैं। इस पर भाजपा ने पूर्व में निगम के बड़े पदों पर रहे पार्षदों को दरकिनार करके विशेष व तदर्थ समितियों में उन पार्षदों को मौका दिया है जिन्हें अब तक अहम जिम्मेदारियां नहीं मिली थीं।

कई को तो पहली बार इन समितियों में चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है। दक्षिणी निगम में सोमवार को 12 विशेष समितियों के चुनाव हुए। बहुमत के चलते सभी समितियों में भाजपा के पार्षदों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली। सरिता विहार वार्ड से भाजपा पार्षद पहली बार निगम की स्वास्थ्य समिति की चेयरपर्सन बनी हैं तो वहीं उनके साथ रणधीर कुमार को डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय त्योहार आयोजन समिति के लिए चेयरमैन के तौर द्वारका सी से पार्षद सुषमा को उम्मीदवार बनाया है, जिसका मंगलवार को चुनाव होगा। इसी तरह महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति में मोहन गार्डन से भाजपा पार्षद बबीता को चेयरपर्सन के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

संजय ठाकुर की समिति का चुनाव स्थगितभ्रष्टाचार के आरोपों के चलते रविवार को भाजपा से निष्कासित हुए संजय ठाकुर की समिति का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। भाजपा ने उन्हें शिकायत निवारण समिति के डिप्टी चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसका चुनाव मंगलवार को होना था। निगम ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस समिति का चुनाव स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से संजय ठाकुर से नामांकन वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद दोबारा से इस समिति का चुनाव कराया जाएगा।

ये चुने गए समितियों के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन

समिति -चेयरमैन- डिप्टी चेयरमैन नियुक्तियां,

पदोन्नतियां अनुशासनात्मक एवं संबद्ध मामले समिति-सरिता जिंदल-सुमन

निर्माण समिति- राजीव कुमार - रीता

चिकित्सा सहायता एवं जन-स्वास्थ्य समिति- नीतू -अनीता तंवर

पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति- भगत सिंह टोकस -बिरेंद्री अवाना

उद्यान समिति -माया सिंह-वीणा शर्मा

विधि एवं सामान्य प्रयोजन समिति - पूर्वा -विनोद कुमार

पार्षदों की आचार संहिता समिति -श्याम कुमार मिश्रा - रेखा चौहान

उच्चाधिकार प्राप्त संपत्तिकर समिति -राजकुमार - ममता धामा

हिंदी समिति- वीणा सभरवाल- अमन कुमार

खेलकूद प्रोत्साहन एवं संबद्ध मामले समिति - आरती सिंह- अनीता

निगम लेखा समिति - बीके ओबराय- पूनम भाटी

आश्वासन समिति -अनिल कुमार - कमलेश

chat bot
आपका साथी