Sawan Shivratri 2021: मंदिरों में उमड़ रही शिव भक्तों की भीड़, लोग कर रहे जलाभिषेक

दिल्ली-एनसीआर में सावन की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर बिल्व पत्र तथा अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई गई। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। कई जगह भजन-कीर्तन की धूम रही।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:45 AM (IST)
Sawan Shivratri 2021: मंदिरों में उमड़ रही शिव भक्तों की भीड़, लोग कर रहे जलाभिषेक
सावन की शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

नई दिल्ली, फरीदाबाद/ नोएडा/गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। आज सावन की शिवरात्रि है। शिव भक्त मंदिर में पहुंचकर भगवान शंकर को जलाभिषेक कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में सावन की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर बिल्व पत्र तथा अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई गई। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। कई जगह भजन-कीर्तन की धूम रही।

फरीदाबाद के वैष्णाे देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती की कथा भी सुनी। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि दोपहर बाद गंगाजल से रुद्राभिषेक किया जाएगा। ऐसे ही जवाहर कालोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भजन-कीर्तन की धूम रही। मंदिर के प्रमुख पुजारी विष्णु उपाध्याय ने भी पूजा- अर्चना की। सैनिक कालोनी स्थित शिव मंदिर, सेक्टर-15 गीता मंदिर में भी शिवरात्रि पर रौनक रही। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुग्राम के राजीव नगर स्थित गुफा वाले शिव मंदिर में श्रदालुओं ने भगवाम शिव का जलाभिषेक किया।

वहीं, सावन की शिवरात्रि के अवसर पर नोएडा सेक्टर 2 स्थित लाल मंदिर में भगवान शंकर की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी