AAP सरकार का दावा- दिल्ली को 976 मीट्रिक टन आक्सीजन की जरूरत है

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें दिल्ली के अस्पतालों में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। ऐसे में अगर हम अपने यहां अस्पतालों की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं हमें 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 03:53 PM (IST)
AAP सरकार का दावा- दिल्ली को 976 मीट्रिक टन आक्सीजन की जरूरत है
AAP सरकार का दावा- दिल्ली को 976 मीट्रिक टन आक्सीजन की जरूरत है

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में जारी ऑक्सीजन संकट के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हमें मदद मिल रही है। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति के मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी हस्तक्षेप किया है। हमें दिल्ली के अस्पतालों में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। ऐसे में अगर हम  अपने यहां अस्पतालों की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, हमें 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। 

बता दें कि ऑक्सीजन को लेकर पिछले एक पखवाड़े से मचे हाहाकार के बीच पिछले तीन दिन से दिल्ली के लोग कुछ राहत महसूस कर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को फिर दिल्ली को 577 मीट्रिक टन आक्सीजन ही मिली है, जबकि एक दिन पहले 730 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति हुई थी। इस हिसाब से एक दिन बाद ही आक्सीजन की आपूर्ति 153 मीट्रिक टन कम हो गई है, लिहाजा एक बार फिर आक्सीजन की समस्या बढ़ सकती है। दिल्ली सरकार का दावा है कि राज्य को 976 मीट्रिक टन आक्सीजन की जरूरत है।

अदालत के आदेश के बाद बुधवार को 730 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति हुई थी। इससे काफी हद तक हालात सुधरने लगे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर 577 मीट्रिक टन ही आक्सीजन मिली है, जो कुल मांग की 59 फीसद है। दिल्ली में अभी आइसीयू और नान आइसीयू 21 हजार बेड हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इसे बढ़ाकर वह 40 हजार करना चाहती है, लेकिन इसके लिए अधिक आक्सीजन की जरूरत होगी। आक्सीजन की आपूर्ति सुधरी तो कम हुई इमरजेंसी काल आक्सीजन आपूर्ति सुधरने से अस्पतालों को भी राहत मिलने लगी है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपेक्षाकृत कम अस्पतालों से आक्सीजन की मांग की गई।

बृहस्पतिवार रात ढाई बजे इंडियन स्पाइनल अस्पताल से आक्सीजन वार रूम को इमरजेंसी काल मिली। इस पर आक्सीजन रिस्पांस प्वाइंट से तुरंत एक मीट्रिक टन आक्सीजन अस्पताल को मुहैया कराई गई। इसके साथ ही शुक्रवार को इसी तरह कुकरेजा अस्पताल की ओर से सुबह 10 बजे काल मिली तो राजघाट डिपो से तीन सिलेंडर पहुंचाए गए। लोक नायक अस्पताल से दोपहर 12 बजे इमरजेंसी काल मिलने पर दो मीट्रिक टन आक्सीजन उपलब्ध कराई गई। कालकाजी स्थित आइरीन अस्पताल को शाम साढ़े चार बजे तीन सिलेंडर भेजे गए।

chat bot
आपका साथी