मनीष सिसोदिया ने किया जिला श्रम कार्यालय का औचक निरीक्षण, कहा- ऐसी व्यवस्था बनाएं; मजदूरों को परेशान न होना पड़े

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पुष्प विहार के डिस्ट्रिक्ट लेबर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर दफ्तर से कई अधिकारी नदारद मिले। इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 07:54 PM (IST)
मनीष सिसोदिया ने किया जिला श्रम कार्यालय का औचक निरीक्षण, कहा- ऐसी व्यवस्था बनाएं; मजदूरों को परेशान न होना पड़े
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जानकारी लेते हुए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पुष्प विहार स्थित जिला श्रम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सिसोदिया ने कार्यालय में अनुपस्थित मिलने पर उपसचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे में सभी मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया। श्रम कार्यालय में मिलीं विभिन्न खामियों पर नाराजगी जताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों दिए गए कई निर्देशों का अनुपालन नहीं होना बेहद गंभीर बात है।

उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होने देगी। सिसोदिया ने अधिकारियों से कहा कि पंजीयन की ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे किसी गरीब मजदूर को न पैसा देना पड़े, न धक्के खाने पड़े। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस लाख निर्माण मजदूर होने का अनुमान है। इनमें से प्रत्येक का पंजीयन करके सबको कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए बोर्ड के अधिकारियों के अलावा श्रम विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी। सिसोदिया ने सुबह 10.45 बजे पुष्प विहार स्थित श्रम कार्यालय पहुंचकर कतारों में खड़े मजदूरों से बात की। उपमुख्यमंत्री को मजदूरों ने बताया कि वे सुबह चार बजे ही आकर कतारों में लगे हैं। इनमें पंजीयन के लिए आवेदन, नवीनीकरण और दस्तावेजों के सत्यापन जैसे कार्यों के लिए आए मजदूर शामिल थे।

 

दलालों पर करें कड़ी कार्रवाईः सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री को यह भी जानकारी मिली कि मजदूरों को पंजीयन की प्रक्रिया की समुचित जानकारी नहीं होने के कारण दलालों और बिचौलियों का शिकार होना पड़ रहा है। सिसोदिया ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पंजीयन की प्रक्रिया को आसान करते हुए इसकी पूरी जानकारी होर्डिंग्स पर दी जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दलाल पकड़ा जाए, उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। सिसोदिया ने कहा कि बिचौलियों की कोई भूमिका पाए जाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया कि कार्यालय खुलने के एक घंटे बाद तक एक भी आवेदन पर कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी