उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब दिल्ली को बनाएंगे बागों का शहर, जानिए और क्या है उनकी प्लानिंग

दिल्ली को वह बागों का शहर बनाएंगे। मुख्यमंत्री पार्क सुंदरीकरण योजना के तहत दिल्ली के सभी पार्को को खूबसूरत बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से दिल्ली के पार्को को सहेजने और खूबसूरत बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 01:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 01:43 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब दिल्ली को बनाएंगे बागों का शहर, जानिए और क्या है उनकी प्लानिंग
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली को वह बागों का शहर बनाएंगे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली को वह बागों का शहर बनाएंगे। मुख्यमंत्री पार्क सुंदरीकरण योजना के तहत दिल्ली के सभी पार्को को खूबसूरत बनाया जा रहा है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य इसे विश्व के खूबसूरत शहरों में शामिल कराना है। उन्होंने लोगों से दिल्ली के पार्को को सहेजने और खूबसूरत बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को इस योजना की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए। पार्को को खूबसूरत बनाने की इस मुहिम के तहत उपमुख्यमंत्री विभिन्न पार्को का जायजा लेंगे। साथ ही आस-पास के निवासियों से पार्को के सुंदरीकरण को लेकर सुझाव भी लेंगे। दिल्ली एक परिवार की तरह है और इस परिवार को खूबसूरत बनाने में हर सदस्य की एक अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में दिल्ली के सभी पार्को का सुंदरीकरण करना एक बड़ा कदम साबित होगा।

दिल्ली के नागरिक इन पार्को में जाएंगे तो उन्हें खुशनुमा माहौल मिलेगा। जनता से सुझाव लेने के बाद पार्कों के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने, पार्को में ओपन जिम की शुरुआत करने, लोगों के टहलने के लिए बने ट्रैक को बेहतर बनाने, पार्कों में जरूरत के हिसाब से विभिन्न प्रजातियों के फूल, फल व छाया देने वाले पौधे लगाने की योजना पर काम होगा।

chat bot
आपका साथी