उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर साधा निशाना बोले इस समय विज्ञापन नहीं, वैक्सीन की जरूरत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण अभियान पर हमला बोला। आज से देश भर में मुफ्त टीकाकरण अभियान की घोषणा की गई है लेकिन दिल्ली को कोई वैैक्सीन नहीं दी गई है। जुलाई में भी केवल 15 लाख ही देने की बात कही है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:34 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर साधा निशाना बोले इस समय विज्ञापन नहीं, वैक्सीन की जरूरत
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण अभियान पर हमला बोला।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण अभियान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज से देश भर में मुफ्त टीकाकरण अभियान की घोषणा की गई है, लेकिन दिल्ली को कोई वैैक्सीन नहीं दी गई है। जुलाई में भी केवल 15 लाख ही देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 92 लाख युवा और 57 लाख लोग 45 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं। इनके लिए कुल 2.94 करोड़ डोज चाहिए। जबकि जनवरी से अभी तक दिल्ली को केवल 57 लाख वैक्सीन डोज मिली है। इसमें केंद्र सरकार की फ्री डोज के साथ-साथ दिल्ली सरकार द्वारा खरीदी गई वैक्सीन भी शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे तो यह टीकाकरण अभियान बड़ा नहीं बल्कि लंबा हो जाएगा। दिल्ली को ही अपने सभी निवासियों को टीका लगाने में 15 से 16 महीने लग जाएंगे। सिसोदिया ने केंद्र पर टीकाकरण अभियान के लिए राज्य सरकारों पर विज्ञापन देने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया। कहा कि वैक्सीन मिल नहीं रही जबकि धन्यवाद विज्ञापन देने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा हैं।

उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि इस समय विज्ञापन नहीं, वैक्सीन की जरूरत है। केंद्र दिल्ली को दो माह में सारी वैक्सीन उपलब्ध करवाए, दिल्ली सरकार इसे लोगों को लगवाना सुनिश्चित करेगी। इसके बाद दिल्ली सरकार स्वयं केंद्र सरकार का धन्यवाद भी करेगी और विज्ञापन भी जारी करेगी।

chat bot
आपका साथी