Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त कोहरा, जीरो विजिबिलिटी होने से वाहन चालक परेशान

Delhi Weather Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा भी परेशान कर सकता है और शीतलहर का दौर भी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 19 और तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 07:53 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:06 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त कोहरा, जीरो विजिबिलिटी होने से वाहन चालक परेशान
लोग फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हैं।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी शन्यू होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी है। सुबह अपने वाहनों से दफ्तर के लिए निकले लोग मुश्किल से गंतव्य पहुंचे। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत में लोग फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हैं। इस बीत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरा भी परेशान कर सकता है और शीतलहर का दौर भी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

250 मीटर तक रहा ²श्यता का स्तर

हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच बृहस्पतिवार को गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और सोनीपत में जीरो विजिबिलिटी रही। वहीं, इससे पहले बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण ²श्यता का स्तर भी व्यापक स्तर पर प्रभावित हुआ। पालम में यह 50 जबकि सफदरजंग में 200 मीटर तक रहा। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

वहीं, दिल्ली के नामी फिजिशियन डॉ दीपक का कहना है कि बुजुर्ग लोगों को और बच्चों को खासतौर पर सुबह की सैर नहीं करनी चाहिए। सुबह पीएम-2.5 की मात्रा अधिक होती है जो सीधे श्वसन क्रिया पर असर डालती है, ऐसा करना काफी घातक भी हो सकता है। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान भी कम रहता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। वसुंधरा के रहने वाले संदीप का कहना है कि बीते कई दिनों से सुबह पार्क में सैर करने वालों की संख्या में बढ़ते प्रदूषण और सर्दी बढ़ने से संख्या कम हो रही है।

खाने पर विशेष ध्यान दें

सर्दी के बीच लोगों को अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तला-भुना खाने से परहेज करें। बाहर का खाना भी जरूरत पड़ने पर ही खाएं। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी