रात से ही दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, ज्यादातर इलाकों में विजिबिलिटी है जीरो

Delhi Weather Forecast News Update स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बादलों और ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से शुक्रवार को तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ लेकिन शनिवार से इसमें दोबारा कमी आने लगेगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:24 AM (IST)
रात से ही दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, ज्यादातर इलाकों में विजिबिलिटी है जीरो
न चढ़ने के साथ-साथ लोगों ने गुनगुनी धूप का भी आनंद लिया।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। शनिवार सुबह से इसका जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। घने कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में विजिबिलिटी जीरो है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन ऐसे ही हालात रहेंगे, जिसके बाद सोमवार से मौसम में बदलाव नजर आए।  इसके बाद ठंड से महीने के अंत तक राहत मिल जाएगी। बता दें कि मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को ठिठुरन भरी सर्दी से कुछ राहत रही। न्यूनतम तापमान बीते दिनों की अपेक्षा थोड़ा बढ़कर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, शनिवार को तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और कोहरा भी रहा, जिसकी वजह से पालम में दृश्यता का स्तर जहां 300 मीटर तक रहा, वहीं सफदरजंग में 201 मीटर तक। दिन चढ़ने के साथ-साथ लोगों ने गुनगुनी धूप का भी आनंद लिया। हालांकि, शाम के समय फिर से ठंड महसूस होने लगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 100 फीसद रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा होगा। दिन में कही-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बादलों और ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से शुक्रवार को तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन शनिवार से इसमें दोबारा कमी आने लगेगी। हालांकि, दिन के तापमान में अब बहुत गिरावट आने के आसार नहीं हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी