Dengue cases in Delhi: ठंड के मौसम में भी तेजी से बढ़ा डेंगू का प्रकोप, नवंबर में टूटा कई सालों का रिकार्ड

Dengue cases in Delhi निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1148 नए मरीजों में से सर्वाधिक मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र से सामने आए हैं। यहां बीते एक सप्ताह में 273 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर दक्षिणी निगम क्षेत्र से 243 मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:40 PM (IST)
Dengue cases in Delhi: ठंड के मौसम में भी तेजी से बढ़ा डेंगू का प्रकोप, नवंबर में टूटा कई सालों का रिकार्ड
दिल्ली में बड़ी ठंड लेकिन कम नहीं हो रहा डेंगू का प्रकोप

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है बावजूद इसके डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बीते एक सप्ताह में डेंगू के 1148 डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे कुल मरीजों की संख्या आठ हजार पार चली गई है। 1148 नए मरीजों के साथ डेंगू के आठ हजार दो सौ 76 मरीज हो गए हैं। हैरानी की बात है कि बीते कई वर्षों के बाद अकेले नंवबर माह में डेंगू के छह हजार सात सौ 39 मरीज सामने आए हैं। दिल्ली के सभी स्थानीय निकायों के क्षेत्र से डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है।

निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1148 नए मरीजों में से सर्वाधिक मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र से सामने आए हैं। यहां बीते एक सप्ताह में 273 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर दक्षिणी निगम क्षेत्र से 243 मरीजों की पुष्टि हुई है। पूर्वी निगम क्षेत्र से 192 सामने आए हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएसमी) क्षेत्र से सात तो दिल्ली कैंट इलाके से 21 और रेलवे क्षेत्र से दो मरीज में डेंगू का प्रकोप पाया गया है।

हालांकि 411 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात है कि बीते एक सप्ताह में मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि इस वर्ष मलेरिया के 167 सामने आ चुके हैं जबकि 89 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।

ठंड में भी न घटना यानी घर में पनप रहे हैं मच्छर

विशेषज्ञों के अनुसार 15 डिग्री सेल्सिय से नीचे जब भी तापमान जाता है तो मच्छरों की उत्पत्ति इसमें कम होनी शुरू हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार बाहर का तापमान तो कम हो रहा है बावजूद इसके अगर डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं इसकी बड़ी वजह घर के अंदर का तापमान है। लोग घरों के अंदर जो पौधे लगाते हैं उनमें मच्छरों की उत्पत्ति हो रही है। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में इन बीमारियों से बचाव के लिए जरुरी है कि घर के अंदर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। ऐसे बर्तन या स्थान जहां पर साफ पानी एक सप्ताह से ज्यादा दिन से बदला नहीं गया है उसे तुरंत बदलना चाहिए।

क्षेत्रानुसार डेंगू के मरीजों की स्थिति

पूर्वी निगम-931

दक्षिणी निगम-2298

उत्तरी निगम-2389

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद-72

दिल्ली कैंट-132

रेलवे-17

अपुष्ट पते-2437

कुल-8276

chat bot
आपका साथी