दिल्ली में नगर निगम फ्री में कराएगा डेंगू-मलेरिया की जांच, इन 14 जगहों पर खुलेंगे नए केंद्र

कोरोना और मच्छरजनित बीमारियों के लक्षण एक जैसे होने की वजह से लोग डेंगू-मलेरिया की जांच कम करा रहे हैं। यही वजह है कि बीते चार साल में इसकी जांच 50 फीसद से भी ज्यादा कम हो गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 06:40 PM (IST)
दिल्ली में नगर निगम फ्री में कराएगा डेंगू-मलेरिया की जांच, इन 14 जगहों पर खुलेंगे नए केंद्र
बढ़ेगी डेंगू-मलेरिया की जांच, 14 खुलेंगे जांच केंद्र

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। कोरोना के बीच मच्छरजनित बीमारियों की कम हुई जांच में निगमों ने नए जांच केंद्र खोलने का फैसला लिया है। इसके लिए दक्षिणी निगम निगम 14 स्थानों पर इन बीमारियों के लिए जांच केंद्र खोलेगा। जहां पर डेंगू-मलेरिया चिकनगुनिया समेत प्लेटलेट्स काउंट की जांच होगी। इसके लिए निगम ने जांच लैब को निविदा के माध्यम से आमंत्रित किया है। जिसके बाद जो लैब सबसे कम दाम यह जांच उपलब्ध कराएगी उसको यह कार्य सौंपा जाएगा।। खास बात यह है कि निगम यह सभी जांच जनता को निश्शुल्क उपलब्ध कराएगा। 

दक्षिणी निगम के अनुसार इस वर्ष उनका लक्ष्य 15 हजार करीब जांच करने का है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी निविदा प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई चल रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी इन जांच केंद्रों को खोल दिया जाएगा।

जांच हो गई है कम

कोरोना और मच्छरजनित बीमारियों के लक्षण एक जैसे होने की वजह से लोग डेंगू-मलेरिया की जांच कम करा रहे हैं। यही वजह है कि बीते चार साल में इसकी जांच 50 फीसद से भी ज्यादा कम हो गई है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि अब कोरोना के मामले कम हो रहे हैं ऐसे में सभी डिस्पेंसरियों में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। जिसको देखते हुए यह जांच केंद्र खोले जा रहे हैं। जहां पर जरुरत के हिसाब से डाक्टर की सलाह पर लोगों को विभिन्न जांचों की सलाह दी जाती है।

आ चुके हैं 29 मरीज

उल्लेखनीय है कि अब तक डूेंगू के 29 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इतना ही नहीं मलेरिया के मलेरिया के 8 और चिकनगुनिया के चार मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी में बीते चार वर्ष में डेंगू के 29 मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। हालांकि मलेरिया और चिकगुनिया के आंकड़े बीते चार वर्षो की तुलना में कम हैं।

इन 14 स्थानों पर जांच केंद्र खोलने की है तैयारी

लाजपत नगर कालोनी अस्पताल पूर्णिमा सेठी अस्पताल, कालकाजी पालीक्लीनिक, तुगलकाबाद पालीक्लीनिक, जंगपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर बेरी पालीक्लीनिक, महरौली पालीक्लीनिक, मस्जिद मोठ पालीक्लीनिक, मुनिरिका स्कूल हेल्थ स्कीम, नजफगढ़ पालीक्लीनिक, घुमनहेड़ा एलोपैथीक डिस्पेंसरी, बिजवासन तिलक नगर अस्पताल एमएपीसी, उत्तर नगर पालीक्लीनिक, बदरपुर

चार साल में की गई मलेरिया की जांच

वर्ष      जांच की संख्या

2018   28647

2019   23731

2020    13063

2021    11789

निगमानुसार इस वर्ष की गई मलेरिया की जांच

दक्षिणी निगम:1057

पूर्वी निगम:2685

उत्तरी निगम: 1786

नोटः आंकड़े एक जनवरी से 29 मई 2021 तक

chat bot
आपका साथी