दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में की गई ऑक्सीजन की सप्लाई, सिर्फ दो घंटे का बचा था स्टाक

सेंट स्टीफंस अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति हो गई है। फरीदाबाद की लिंडे कंपनी से दो टैंकर आने थे। एक टैंकर आ गया है जबकि दूसरा टैंकर देर रात तक आक्सीजन लेकर आएगा। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:22 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:26 PM (IST)
दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में की गई ऑक्सीजन की सप्लाई, सिर्फ दो घंटे का बचा था स्टाक
दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल की फाइल फोटोः एएनआइ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सेंट स्टीफंस अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति हो गई है। फरीदाबाद की लिंडे कंपनी से दो टैंकर आने थे। एक टैंकर आ गया है जबकि दूसरा टैंकर देर रात तक आक्सीजन लेकर आएगा। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले सेंट स्टीफंस अस्पताल ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया था कि वहां पर ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। अस्पताल में महज दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है। यहां कोरोना के 300 मरीज भर्ती है। अस्पताल के पीआरओ का कहना है कि फरीदाबाद स्थित कंपनी लिंडे उनके यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। कंपनी ने ऑक्सीजन देने से मना कर दिया है। 

 सेंट स्टीफंस अस्पताल ने मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की तुंरत मांग की थी। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि जितना जल्दी हो सके समय रहते ऑक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था कराई जाए वरना मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। 

chat bot
आपका साथी