MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक समेत दो वरिष्ठ नेता AAP में शामिल

अंजली राय 1998 से लेकर 2008 तक 2 बार पहाड़गंज क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतीं। एमएलए के अलावा कई क्षेत्रों में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली जल बोर्ड की 2004 से लेकर 2006 तक उपाध्यक्ष रहीं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:00 PM (IST)
MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक समेत दो वरिष्ठ नेता AAP में शामिल
आप में शामिल होने के बाद अंजली राय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक अंजली राय और कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक राघव चड्ढा ने टोपी और पटका पहनाकर उनकर पार्टी में स्वागत किया। आप में शामिल होने के बाद अंजली राय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि इन दोनों के शामिल होने से पार्टी को इनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

अंजली राय 1998 से लेकर 2008 तक 2 बार पहाड़गंज क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतीं। एमएलए के अलावा कई क्षेत्रों में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली जल बोर्ड की 2004 से लेकर 2006 तक उपाध्यक्ष रहीं। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की भी 2000 से 2004 तक अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा वह आल इंडिया महिला कांग्रेस की 1993 से 1996 तक महामंत्री रहीं।

 

वहीं, रविंद्र सिंह करोल बाग के सीनियर कांग्रेस नेता रहे। वह कांग्रेस में रहते हुए एससी कमेटी के सदस्य रहे। मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों नेताओं ने पार्टी की नीतियों से खफा होकर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। अगले साल होने वाले निगम चुनाव में आप को फायदा मिल सकता है।   

सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल के माडल को अपना चुनाव लड़ रही भाजपा

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि भाजपा के साथ साथ अब कांग्रेस भी दूसरे राज्यों में केजरीवाल माडल पर चुनाव लड़ रही है। आप के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि केजरीवाल के गवर्नेंस माडल की तर्ज पर अब भाजपा और कांग्रेस के लोग भी दूसरे राज्यों में फ्री बिजली और महिलाओं को बस में फ्री सफर का चुनावी वादे कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनके पास देश को लेकर विजन है। इसलिए आज दिल्ली देश भर में विकास के नए-नए प्रयोगों की एक प्रयोगशाला बन गई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि देश के विकास का जो केजरीवाल खाका रख रहे हैं, उसमें भाजपा के लोग और केंद्र सरकार अड़चनें नहीं डालेंगे। 

chat bot
आपका साथी