दिल्ली के यूट्यूबर सन्नी आर्या कामेडी के साथ-साथ करते हैं जरूरतमंद लोगों की मदद

सनी आर्या जो की कॉमेडियन भी है ब्लॉगर भी है एक्टर भी हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि सनी आर्या अच्छे इंसान है जो अपने हेल्पिंग चैनल के द्वारा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। सनी आर्या के यूट्यूब पर कुल 5 चैनल हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:54 PM (IST)
दिल्ली के यूट्यूबर सन्नी आर्या कामेडी के साथ-साथ करते हैं जरूरतमंद लोगों की मदद
लोग इनके प्रैंक वीडियोज को खूब पसंद करते हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया के दौर में कई प्रतिभाओं को चमकने का मौका दिया है लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार है जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं ऐसे ही एक कलाकार है सनी आर्या जो की कॉमेडियन भी है ब्लॉगर भी है एक्टर भी हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि सनी आर्या अच्छे इंसान है जो अपने हेल्पिंग चैनल के द्वारा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। सनी आर्या के यूट्यूब पर कुल 5 चैनल हैं। इन्हें चैनलों के लिए 5 सिल्वर बटन मिल चुके हैं। पेशे से कलाकार और कॉमेडियन सन्नी आर्या अपने यूट्यूब चैनल के कारण लोगों के बीच मशहूर हैं। लोग इनके प्रैंक वीडियोज को खूब पसंद करते हैं।

दिल्ली के यूट्यूबर सन्नी आर्या ने दो साल में पांच सिल्वर बटन पाने के बाद कहा कि वह लोगों को हंसाने के साथ-साथ लोगों की मदद भी करते हैं। लोगों को हंसाने के साथ साथ सन्नी आर्य अपने दूसरे यूट्यूब चैनल जो कि यूट्यूब पर ( हेल्पिंग सन्नी आर्य) के नाम से है जिसमें सन्नी आर्य जरूरतमन्द लोगों की मदद करते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। कोरोना काल के दौरान सनी आर्या ने जरूरतमंद लोगों की राशन खाना आदि देकर मदद की थी। इसके साथ ही वह अपने हेल्पिंग चैनल के जरिए गरीब एवं भीख मांग रहे लोगों की भी मदद करते हैं।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली ही नहीं  पूरे देश में लोगों ने तबाही का मंजर देखा था। इस दौरान काफी लोग मदद के लिए आगे आए थे। कोई दवा को बांट रहा था तो कोई आक्सीजन सिलेंडर लेकर जरूरतमंदों को दे रहा था। दूसरी लहर की शुरुआती दौर में दवा और आक्सीजन की जबदस्त किल्लत हुई थी जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी।  

chat bot
आपका साथी