Delhi weather: दिल्ली में फिर बन रहे बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार से शुक्रवार के बीच एक बार फिर अच्छी बारिश हो सकती है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:37 AM (IST)
Delhi weather: दिल्ली में फिर बन रहे बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में दो दिन बाद फिर हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम साफ है। सुबह में मौसम खुशनुमा है।  मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार से शुक्रवार के बीच एक बार फिर अच्छी बारिश हो सकती है। इस वजह से मौसम विभाग ने 21 से 24 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 34.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शनिवार को नही हुई बारिश

इससे पहले शनिवार को हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 फीसदी रही। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

रविवार को बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इस वजह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की जा सकती है। हालांकि गर्मी से राहत दो दिन बाद मिलने की संभावना है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी वहीं जलजमाव और रोड जाम से मुश्किलें भी बढ़ गई थी। जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।रिकार्ड तोड़ बारिश लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस गया था। कई जगहों पर पेड़ गिरने व सड़कों पर गड्डे होने की भी जानकारी सामने आयी थी।

chat bot
आपका साथी