Delhi Weather News: सुबह और शाम अब होगा ठंड का एहसास, पढ़ें- मौसम का ताजा हाल

Delhi Weather News स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि हवा की दिशा पूर्वी से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो रही है। इसमें नमी तो कम है लेकिन इसमें ठंडक होने की गति भी है। इसी कारण उमस कम हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:38 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:29 AM (IST)
Delhi Weather News: सुबह और शाम अब होगा ठंड का एहसास, पढ़ें- मौसम का ताजा हाल
दिल्ली-एनसीआर में अब हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हवा की दिशा बदलने से दिल्ली की फिजा भी बदलने लगी है। उमस कम हो रही है, तो गर्मी की चुभन भी पहले से हल्की हुई है। अब सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बदलाव का यह दौर जारी रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है, तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में भी गिरावट आने लगेगी।

सोमवार सुबह भी मौसम सुहावना है। धूप निकली हुई है। लेकिन पिछले महीने की तुलना में सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम साफ होने के बावजूद हल्की धूप हो रही है। इससे पहले रविवार को भी मौसम सामान्य रहा।राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 41 से 79 फीसद रहा। सोमवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 एवं 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज से मानसून की विदाई शुरू

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि हवा की दिशा पूर्वी से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो रही है। इसमें नमी तो कम है, लेकिन इसमें ठंडक होने की गति भी है। इसी कारण उमस कम हुई है और सुबह व रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। यह दौर अब जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से मानसून की विदाई भी शुरू हो जाएगी एवं अक्टूबर के पहले हफ्ते तक पूरी हो जाएगी। दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट होने लगेगी और हवा के साथ पराली का धुआं आने के कारण प्रदूषण भी बढ़ने लगेगा।

अब नहीं होगी बारिश

बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत से अब विदा लेने वाला है। अगले दो दिनों में मानसून की वापसी के अनुकूल हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की वापसी में देश की राजधानी दिल्ली के ऊपर बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 23 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, यानी दिल्ली-एनसीआर में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी