Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें- IMD का पूर्वानुमान

Delhi Weather News मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी से दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:13 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 02:29 PM (IST)
Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें- IMD का पूर्वानुमान
रविवार से मौसम बदलने और तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने व आकाश में बादल छाए रहने के कारण ठंड से थोड़ी राहत रही है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से ठंड से राहत रही। रविवार को आकाश साफ है। सुबह में हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम बदलने और तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। फिर भी रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी से दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

दिल्ली में कहां कितना पारा

पालम में अधिकतम तापमान सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तामपान सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकत तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 से 13 जनवरी के बीच आकाश साफ रहेगा। इस दौरान 11 व 12 जनवरी को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लिहाजा, 11 से 13 जनवरी के बीच शीत लहर की स्थिति रह सकती है। 14 व 15 जनवरी को दोबारा आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।

बता दें कि पिछले 12 वर्षो में जनवरी में दिल्ली से सटे नोएडा में तापमान वैसे तो कई बार ऊपर नीचे हुआ है, लेकिन इस बार जनवरी में तापमान ने दो रिकार्ड बनाए हैं। अधिकतम तापमान जहां अपने सबसे निचले स्तर पर रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया है। जनवरी में अब तक पांच दिन न्यूनतम तापमान 10 और उससे अधिक दर्ज किया गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम में बढ़ी ठंडक और गलन से दो दिन राहत के बाद अब फिर शीतलहर की मार सहने को तैयार होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक एनसीआर के तापमान में खासा बदलाव होगा, हालांकि बारिश के आसार नहीं है। 11 जनवरी से शीतलहर भी चलेगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी