Delhi Weather ALERT! दिल्ली-एनसीआर में जल्द शुरू होगा लू का लहर, यहां पढ़िये- IMD का ताजा अपडेट

Heatwave In Delhi मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में राजधानी वासियों के साथ एनसीआर के लोगों को भी लू का सामना करना पड़ेगा। 11 और 12 अप्रैल के आसपास दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 तक पहुंचने के साथ ही लू की भी संभावना जताई है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:25 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 08:00 PM (IST)
Delhi Weather ALERT!  दिल्ली-एनसीआर में जल्द शुरू होगा लू का लहर, यहां पढ़िये- IMD का ताजा अपडेट
आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज  पूरी तरह से बदल गया है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच दिन में तीखी धूप के बावजूद फिलहाल दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में गर्मी से आंशिक राहत महसूस की जा रही है। तापमान में भी थोड़ी कमी आई है। सुबह के समय गर्मी से हल्की राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी मौसम की यही स्थिति रहने वाली है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है। 

चढ़ेगा पारा, लू चलने की जताई संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में राजधानी वासियों के साथ एनसीआर के लोगों को भी लू का  सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल के आसपास दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 तक पहुंचने के साथ ही लू चलने की भी संभावना जताई है। इस दौरान दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। 


ये भी पढ़ेंः 
दिल्ली के हजारों लोगों को जल्द खुशखबरी देने के लिए सीएम केजरीवाल ने की मीटिंग, अधिकारियों के दिए ये निर्देश

मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 17 से 62 फीसद रहा। स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राजधानी दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी ओर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा छोड़कर दिल्ली एनसीआर में सभी जगह की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का एयर इंडेक्स 153 रहा। ग्रेटर नोएडा की हवा 210 एयर इंडेक्स के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी वायु गुणवत्ता स्तर में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो आंधी-बारिश के बीच वायु प्रदूषण में कमी आ सकती है। 

chat bot
आपका साथी