दिल्ली के इन इलाकों में शुक्रवार को नहीं होगी पानी की सप्लाई, हजारों लोगों पर पड़ेगा असर

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर इस समय बंद है और यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से भागीरथी जल शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से जल आपूर्ति नहीं की जाएगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:30 PM (IST)
दिल्ली के इन इलाकों में शुक्रवार को नहीं होगी पानी की सप्लाई, हजारों लोगों पर पड़ेगा असर
रविवार सुबह जल आपूर्ति नहीं की जाएगी।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाके में शुक्रवार सुबह  जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर इस समय बंद है और यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से भागीरथी जल शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भी इन इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रही। संबंधित इलाकों के लोगों को इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी। 

इन इलाकों में रविवार को बंद रहेगी पानी की आपूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, तिमारपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कालोनी, मयूर विहार, कोंडली, विवेक विहार, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लोधी रोड, काका नगर व इसके आसपास के इलाके में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पानी नहीं मिलने की वजह से इस इलाके के लोग प्रभावित होंगे। 

हजारों लोगों को होगी परेशानी

बता दें कि इन इलाकों में हजारों लोग रहते हैं और ये सभी सप्लाई के पानी पर ही आश्रित रहते हैं। इस वजह से बृहस्पतिवार शाम को पानी नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जिनके पास पानी की टंकी है उन्हें भी शुक्रवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

दरअसल, यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इसकी वजह से शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में काम चल रहा है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। परेशानी से बचने के लिए लोगों को पानी स्टोर करके रखना पड़ेगा और जरुरत के हिसाब से ही खर्च करना पड़ेगा ताकि कोई दिक्कत न हो। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी