Delhi Flood ALERT! यमुना का जलस्तर लगातार हो रहा कम, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Delhi Flood ALERT! राजधानी में यमुना का जलस्तर फिर से घटना शुरू हो गया है। इसका जलस्तर मंगलवार सुबह नौ बजे 204.58 मीटर पहुंच गया जबकि सुबह आठ बजे जलस्तर 204.64 मीटर था। इससे पहले सोमवार रात नौ बजे जलस्तर 204.77 मीटर पहुंच गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:01 PM (IST)
Delhi Flood ALERT! यमुना का जलस्तर लगातार हो रहा कम, प्रशासन ने ली राहत की सांस
खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में यमुना का जलस्तर फिर से घटना शुरू हो गया है। इसका जलस्तर मंगलवार सुबह नौ बजे 204.58 मीटर पहुंच गया जबकि सुबह आठ बजे जलस्तर 204.64 मीटर था। इससे पहले सोमवार रात नौ बजे जलस्तर 204.77 मीटर पहुंच गया, जबकि शनिवार रात को जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। प्रशासन का कहना है कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कम पानी छोड़ा जा रहा है, इस वजह से जलस्तर कम हो रहा है। बता दें, खतरे का निशान 205.33 मीटर है। खादर के क्षेत्र में अस्थायी रूप से रहने वाले बहुत से लोग जलस्तर बढ़ने से प्रशासन के द्वारा सड़क किनारे बनाए गए राहत शिविरों में रह रहे हैं।

सोमवार को हुई बारिश से शिविरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से वह टेंट में रह रहे हैं, बारिश आते ही उनका सारा सामान भीग जाता है। प्रशासन पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रहा है। खाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है, कई लोगों को तो खाना मिल भी नहीं पा रहा है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के नोडल अधिकारी व प्रीत विहार के एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से 12,473 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार को दिनभर पानी का जलस्तर घटता रहा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जलस्तर बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

सात पेड़ गिरे तो जैतपुर गांव में हुआ जलभराव

सोमवार को हुई बरसात में दक्षिणी निगम क्षेत्र में जहां सात स्थानों पेड़ गिर गए तो वहीं दो स्थानों पर जलभराव हुआ है। जिन स्थानों पर जलभराव हुआ है उसमें जैतपुर गांव और सुंदर नगर नजफगढ़ है। वहीं, जिन सात स्थानों पर पेड़ गिरे हैं मकान संख्या 1641 सीआर पार्क, बारातघर शाहपुर जाट, मकान संख्या 25 मैन ग्रीन पार्क, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन, जी-26 लाजपत नगर-2, सीटूसी पाकेट -12 जनकपुरी, विष्णु गार्डन शीतला माता मंदिर शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी