Delhi Crime News: कपड़ों के कारोबारी अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या

वजीराबाद इलाके में गोली मारकर एक अफगान नागरिक की हत्या कर दी गई। पुलिस को सड़क किनारे एक खाली प्लाट में शव के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक सिराज परिवार के साथ पुरानी दिल्ली इलाके के गली-कासिमजान में रहता था।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:45 PM (IST)
Delhi Crime News: कपड़ों के कारोबारी अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या
पिछले 13 साल से वह भारत में रहकर कपड़ों का कारोबार कर रहा था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वजीराबाद इलाके में गोली मारकर एक अफगान नागरिक की हत्या कर दी गई। पुलिस को सड़क किनारे एक खाली प्लाट में शव के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक सिराज परिवार के साथ पुरानी दिल्ली इलाके के गली-कासिमजान में रहता था। इनके परिवार में पत्नी फारिया के अलावा तीन बच्चे हैं।

पिछले 13 साल से वह भारत में रहकर कपड़ों का कारोबार कर रहा था। सिराज का भाई शेर मुहम्मद बल्लीमारान इलाके में रहता है। शेर मुहम्मद ने पुलिस को बताया कि सिराज की पत्नी फारिया का चचेरा भाई मुहम्मद आगा वजीराबाद में रहता है। सिराज रविवार को उसके घर गया था। सिराज को अपने निकाह नामा का अंग्रेजी में अनुवाद करवाना था।

इसलिए वह अपने एक जानकार नईम की दुकान पर भी गया था, लेकिन वापस नहीं आया। तलाश करने पर देर रात नईम की दुकान के पास ही एक खाली प्लाट में सिराज का शव मिला। पुलिस के मुताबिक सिराज को गोली मारी गई थी। वारदात के बाद से सिराज का एक जानकार युवक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात सुलझ जाएगी।

वहीं एक अन्य मामले में भारत नगर थाना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अशोक विहार के महावीर व प्रिंस उर्फ कांडी के रूप में हुई है। महावीर पहले चार मामलों में व ¨प्रस तीन मामलों में शामिल रहा है। आरोपितों के पास से दो स्कूटी व 2,350 रुपये बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने एक बुजुर्ग की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उनका मोबाइल, घड़ी और नकदी लूट ली थी।

chat bot
आपका साथी