दिल्ली में टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ डोज के पार, एक करोड़ डोज लगने में लगा था 197 दिन का समय

पिछले 84 दिनों में प्रतिदिन औसतन एक लाख 19 हजार 47 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिसमें पहली व दूसरी डोज लेने वाले लोग शामिल हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के करीब डेढ़ करोड़ लोगों को टीका लगना है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:44 PM (IST)
दिल्ली में टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ डोज के पार, एक करोड़ डोज लगने में लगा था 197 दिन का समय
एक करोड़ के बाद दो करोड़ डोज देने में लगा 84 दिन

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी में शनिवार को टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ डोज को पार कर गया। खास बात यह है कि टीकाकरण शुरू होने के बाद पहला एक करोड़ डोज टीका देने में 197 दिन लग गए थे। इसके बाद दो करोड़ डोज देने में महज 84 दिन लगे। इस लिहाज से इन 84 दिनों में पहले के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा रफ्तार से टीकाकरण हुआ है।

47 फीसद आबादी का हुआ टीकाकरण

यह आंकड़े बताते हैं कि पिछले 84 दिनों में प्रतिदिन औसतन एक लाख 19 हजार 47 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिसमें पहली व दूसरी डोज लेने वाले लोग शामिल हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के करीब डेढ़ करोड़ लोगों को टीका लगना है। जिसमें से 85.95 फीसद लोगों को कम से कम एक डोज टीका लग चुका है। वहीं 47.68 फीसद आबादी का टीकाकरण पूरा हो गया है। शनिवार को देर शाम तक 73,711 लोगों को टीका लगा। इसमें दूसरी डोज लेने वाले लोगों की संख्या 48,420 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इस रफ्तार से भी इस माह ही 50 फीसद वयस्क आबादी का टीकाकरण पूरा हो जाने की उम्मीद है।

महिलाओं का टीकाकरण बढ़ाने की दरकार

दिल्ली में महिलाओं को टीकाकरण कम हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों व महिलाओं के टीकाकरण में 16 फीसद का अंतर है। जबकि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के पुरुषों व महिलाओं की आबादी के बीच 9.52 फीसद का अंतर है। इस लिहाजा से पुरुषों व महिलाओं के बीच टीकाकरण का अंतर बहुत बड़ा है। लिहाजा महिलाओं का टीकाकरण बढ़ाने की दरकार है।

21.64 फीसद लोगों को दी गई कोवैक्सीन की डोज

इस टीकाकरण अभियान में 77.95 फीसद लोगों को कोविशील्ड टीका दिया गया है। वहीं 21.64 फीसद लोगों को कोवैक्सीन की डोज दी गई है।

एक करोड़ डोज देने का काम बाकी

डेढ़ करोड़ वयस्क आबादी के लिए तीन करोड़ डोज की जरूरत थी, दो करोड़ डोज टीका लगने के बाद अब एक करोड़ डोज देने का काम बाकी है।

इस तरह बढ़ा टीकाकरण 16 जनवरी- टीकाकरण की शुरुआत (4319) छह फरवरी- पहला एक लाख टीकाकरण (1,09,568)17 अप्रैल- 25 लाख टीकाकरण (25,65,918) 21 मई- 50 हजार टीकाकरण (50,17,579) 31 जुलाई- एक करोड़ टीकाकरण (1,00,32,817) 12 सितंबर- डेढ़ करोड़ टीकाकरण (1,50,06,266) 23 अक्टूबर- दो करोड़ टीकाकरण (2,00,46,696)

टीकाकरण में लगा समय पहली एक लाख डोज- 22 दिन 25 लाख डोज- 92 दिन 50 लाख डोज- 126 दिन एक करोड़ डोज- 197 दिन डेढ़ करोड़ डोज- 240 दिन दो करोड़ डोज- 281 दिन 25 लाख से 50 लाख डोज लगने में लगा समय- 32 दिन 50 लाख से एक करोड़ डोज लने में लगा समय- 71 दिन एक करोड़ से डेढ़ करोड़ डोज लगने में लगा समय- 43 दिन डेढ़ करोड़ से दो करोड़ डोज लगने में लगा समय- 41 दिन एक करोड़ से दो करोड़ डोज लगने में लगा समय- 84 दिन 23 अक्टूबर को टीका- 73,711पहली डोज- 25,291 दूसरी डोज- 48,420 दिल्ली में अब तक कुल टीकाकरण- 2,00,46,696 पहली डोज- 1,28,93,300 दूसरी डोज- 71,53,396 पुरुषों को टीकाकरण- 1,16,23,879 महिलाओं को टीकाकरण- 84,17,097अन्य- 5,720 टीकाकरण में पुरुषों की भागदारी- 57.98 फीसद टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी- 41.98 फीसद कोविशील्ड- 1,56,28,010 कोवैक्सीन- 43,38,778 स्पुतनिक- 79,908 उम्र के अनुसार टीकाकरण 18 से 44 वर्ष- 1,28,22,696 45 से 60 वर्ष- 48,08,341 60 वर्ष से अधिक- 24,15,659

chat bot
आपका साथी