26 नवंबर को होगा दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव, 5 नवंबर तक ले सकते हैं डूटा की सदस्यता

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक डूटा चुनाव के लिए 26 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले डूटा की सदस्यता लेने के लिए शिक्षक पांच नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:00 PM (IST)
26 नवंबर को होगा दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव, 5 नवंबर तक ले सकते हैं डूटा की सदस्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) चुनाव 26 नवंबर को होगा। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक डूटा चुनाव के लिए 26 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले डूटा की सदस्यता लेने के लिए शिक्षक पांच नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 17 नवंबर दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे और 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद 18 नवंबर को ही दोपहर ढाई बजे तक नामांकन की छंटनी की जाएगी। 19 नवंबर दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद दो बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 26 नवंबर को सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो होगा और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

इसके बाद शाम सवा छह बजे से मतों की गिनती होगी। डूटा चुनाव करीब दस हजार शिक्षक मतदाता मतदान कर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस बीच कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। दरअसल, डूटा चुनाव हर दो साल में होते हैं। इस साल कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इन्हें कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब फिर से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की कवायद शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी