74th Independence Day: लाल किले पर प्रोग्राम के चलते बंद हैं दिल्ली के ये 8 प्रमुख मार्ग, पढ़िये- पूरी लिस्ट

74th Independence Day यातायात पुलिस ने परेशानी से बचने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों को चुनने और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:50 AM (IST)
74th Independence Day: लाल किले पर प्रोग्राम के चलते बंद हैं दिल्ली के ये 8 प्रमुख मार्ग, पढ़िये- पूरी लिस्ट
74th Independence Day: लाल किले पर प्रोग्राम के चलते बंद हैं दिल्ली के ये 8 प्रमुख मार्ग, पढ़िये- पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। 74th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रमों के चलते सुरक्षा व वीवीआइपी मूवमेंट के कारण नई और पुरानी दिल्ली के कई रास्ते आम लोगों के लिए बंद हैं, जबकि कई रास्तों के यातायात को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार यानी 15 अगस्त को दिल्ली के 8 रूट आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद हैं। इस दौरान कई वैकल्पिक रूट हैं, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

यातायात पुलिस ने परेशानी से बचने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों को चुनने और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं बसों के आवागमन का रूट भी डायवर्ट किया गया है। जिन वाहनों पर रिहर्सल के लिए पार्किंग लेबल नहीं हैं, वे अगस्त को सुबह दस बजे तक सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कोपरनिक्स मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू पॉइंट, ए-पॉइंट, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और ¨रग का प्रयोग न करें। निजामुद्दीन ब्रिज और आइएसबीटी पुल के बीच की सड़क और आइपी फ्लाइओवर से सलीमगढ़ बाईपास से आइएसबीटी के लिए बाहरी रिंग रोड और अन्य मार्गों को सलाह के अनुसार लें।

इन 8 मार्गों पर यातायात बंद रहेगा

नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक। लोथियन रोड पर जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल तक। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक। चांदनी चौक पर फव्वारा चौक से लाल किला चौक तक। निषाद राज मार्ग से होकर रिंग रोड होते हुए नेताजी सुभाष मार्ग तक। लिंक रोड पर ऐसप्लेंडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक। रिंग रोड पर राजघाट से आइएसबीटी तक। आउटर रिंग रोड पर आइएसबीटी से आइपी फ्लाइओवर तक।

उत्तरी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली जाने का रूट

अरविंदो मार्ग सफदरजंग रोड मदर टरेसा क्रींसेट पार्क स्ट्रीट मंदिर मार्ग पंचकुईयां रोड
chat bot
आपका साथी