Delhi Today Big Events 2020: यहां जानिए दिल्‍ली-एनसीआर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

Delhi Today Big Events 2020 दिल्‍ली-एनसीआर में 30 तारीख को कई महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि दिल्‍ली-एनसीआर में 30 नवंबर को क्‍या-क्‍या महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम हैं। आइए जानते हैं किस इलाके में क्‍या-क्‍या मुख्‍य-मुख्‍य कार्यक्रम हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 08:00 AM (IST)
Delhi Today Big Events 2020:  यहां जानिए दिल्‍ली-एनसीआर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
दिल्‍ली-एनसीआर में 30 तारीख को कई महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम हैं।

नई दिल्‍ली, जागरण टीम। दिल्‍ली-एनसीआर में 30 तारीख को कई महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि दिल्‍ली-एनसीआर में 30 नवंबर को क्‍या-क्‍या महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम हैं। आइए जानते हैं मुख्‍य-मुख्‍य कार्यक्रम-

द्वारका सेक्टर 21 स्थित पैसिफिक मॉल में वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। इसमें मॉल में आए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित वन क्षेत्राें व उसमें रहने वाले जीव जंतु के बारे में बताया जा रहा है। यह अभियान एक दिसंबर तक चलेगा। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से द्वारका की छह सोसायटियों में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कैंप लगाया जाएगा। इसमें अपूर्वा अपार्टमेंट में सुबह 9 से 11, मैनेजमेंट अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, डीजेए अपार्टमेंट में सुबह नौ से 11, त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे से एक बजे, वसुंधरा अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे और नव आशियाना अपार्टमेंट में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कैंप लगाया जाएगा। यहां पर लोग अपनी कोरोना जांच करा सकते हैं।

जिला प्रशासन की ओर से 15 दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों पर नए मतदाता पहचान पत्र बनाने व मतदाता पहचान पत्र में हुई गलतियों को ठीक करने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसमें दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, पते के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी व घर के किसी एक सदस्य के पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ रहना आवश्यक है।

अंबिका विहार में जिला प्रशासन की ओर से कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां पर सुबह साढ़े दस बजे से जांच शुरू की जाएगी।

नोएडा-

शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में गुरुनानक देव की जयंती पर गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का आयोजन। सेक्टर-18 स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर कीर्तन-प्रवचन से संगत निहाल होगी। कोरोना के चलते लंगर नहीं होगा। यहां आने वाले लोगों को अपने जूते रखने की व्यवस्था स्वयं ही करनी होगी। सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा श्री हरिकृष्ण साहिब में अखंड पाठ और भोग में गुरुद्वारे में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु ही भाग लेंगे। सेक्टर-37 के गुरुद्वारा गुरुनानक मिशन गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ व शब्द कीर्तन किया जाएगा। शारीरिक दूरी के साथ प्रसाद वितरित किया जाएगा।

सेक्टर-55 स्थित शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन। इस दिन मंदिर परिसर में 360 दीप जलाएं जाएंगे। साथ ही सत्यनारायण कथा का पाठ किया जाएगा। इस बार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी सोमवार को लगने जा रहा है। आम दिनों की तरह मंदिर खुला रहेगा और कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सभी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

सोमवार को सेक्टर-62 स्थित रजत विहार व सेक्टर-24 स्थित आरडीजी ब्लाक, कोस्ट गार्ड ऑफिसर मैस में कोरोना जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की जांच करेगी। संक्रमण की दर पर काबू पाने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग बार्डर, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर जांच कर रहा है। हर दिन 3 हजार से अधिक संदिग्धों की जांच हो रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी