Delhi Crime News: मामूली विवाद में शादी के वर्षगांठ समारोह में चली गोली, एक घायल

Delhi Crime News मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी की सालगिरह समारोह में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:29 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:13 AM (IST)
Delhi Crime News: मामूली विवाद में शादी के वर्षगांठ समारोह में चली गोली, एक घायल
Delhi Crime News: शुक्रवार को अंगद के बेटे पुनीत की शादी की सालगिरह थी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मोतीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शादी की सालगिरह समारोह में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल शख्स का नाम अंगद है। इनका मछली का कारोबार है।

शुक्रवार को अंगद के बेटे पुनीत की शादी की सालगिरह थी। रात में परिवार के लोगों ने समारोह का आयोजन किया था। देर रात पार्टी में शामिल लोगों का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात पर विवाद हो गया। युवक ने अपने कुछ दोस्तों को मौके पर बुला लिया और समारोह में आए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपित पक्ष ने गोली चला दी। गोली अंगद के पैर और हाथ में लगी। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी हमलावर वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी पुलिस को देकर परिवार वाले अंगद को पास के अस्पताल में लेकर गए। पुलिस ने अंगद के बयान पर हत्या का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि हमला करने वाले युवक का कुछ दिन पहले जन्मदिन था। उसने पार्टी का आयोजन किया था। उस दौरान पीड़ित पक्ष के साथ युवक का किसी बात पर झगड़ा हो गया। पीड़ित पक्ष ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी