Delhi Crime News: शास्त्री पार्क में दबंग ने गर्भवती महिला को पीटा, पहले बर्तन पर थूका,फिर तोड़ दिए हाथ

Delhi Crime News शास्त्री पार्क इलाके में एक शख्स ने पड़ोसी महिला के बर्तन पर थूक दिया। छह माह की गर्भवती ने विरोध किया तो आरोपित ने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोपितों ने गर्भवती को पीटा और दोनों हाथ तोड़ दिए।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:36 PM (IST)
Delhi Crime News: शास्त्री पार्क में दबंग ने गर्भवती महिला को पीटा, पहले बर्तन पर थूका,फिर तोड़ दिए हाथ
Delhi Crime News: वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

नई दिल्ली जागरण [शुजाउद्दीन ]।शास्त्री पार्क इलाके में एक शख्स ने पड़ोसी महिला के बर्तन पर थूक दिया। छह माह की गर्भवती ने विरोध किया तो आरोपित ने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोपितों ने इतनी बेरहम तरीके से गर्भवती को पीटा कि पीड़िता के दोनों हाथ तोड़ दिए, पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता का पति जब बचाने के लिए आगे आया तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में पुलिस ने घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में किराये पर रहती हैं। उनके परिवार में पति व बच्चे हैं। पीड़िता छह महीने की गर्भवती हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उनके परिवार का पड़ोसी आसिफ के साथ झगड़ा हुआ था, उस दौरान आरोपित ने उनके पति के सिर पर वार करके घायल किया था।

उनके पति के सिर में 14 टांके आए थे। गली के लोगों ने समझौता करवा दिया था, इस वजह से उन्होंने थाने में कोई केस दर्ज नहीं करवाया। पीड़िता का आरोप है कि रविवार को आसिफ के परिवार के एक सदस्य ने उनके बर्तन पर थूक दिया, उन्होंने विरोध किया तो आरोपित उनके साथ गाली गलौज करने लगा। कुछ देर में वह अपने घर के सदस्यों को लेकर उनके घर में घुस गया और उनपर हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उनके पेट पर डंडे मारे, उनके दोनों हाथ तोड़ दिए। पीड़िता के पति ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट दिया। पीड़िता के दोनों हाथों पर प्लास्टर बंधा है।

chat bot
आपका साथी