स्कूटी से घसीटने के बाद भी बहादुर महिला ने बदमाश को दबोचा, ड्यूटी से घर लौट रही थी महिला

आनंद विहार इलाके में ड्यूटी से घर जा रही महिला से स्कूटी सवार दो बदमाश पर्स झपटने लगे। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा और बदमाशों की स्कूटी पकड़ ली। एक बदमाश स्कूटी चलाता रहा पीछे बैठा उसका साथी महिला से पर्स को छुड़ाने की काफी कोशिश करता रहा।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:56 PM (IST)
स्कूटी से घसीटने के बाद भी बहादुर महिला ने बदमाश को दबोचा, ड्यूटी से घर लौट रही थी महिला
महिला ने उठकर स्कूटी चला रहे बदमाश को पकड़ लिया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आनंद विहार इलाके में ड्यूटी से घर जा रही महिला से स्कूटी सवार दो बदमाश पर्स झपटने लगे। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा और बदमाशों की स्कूटी पकड़ ली। एक बदमाश स्कूटी चलाता रहा, पीछे बैठा उसका साथी महिला से पर्स को छुड़ाने की काफी कोशिश करता रहा। लेकिन महिला की बहादुरी के आगे बदमाशों का दुस्साहस काम नहीं आया। काफी दूर तक घसीटने के बाद महिला ने किसी तरह स्कूटी गिरा दी, दोनों बदमाश व महिला सड़क पर गिर गए।

महिला ने उठकर स्कूटी चला रहे बदमाश को पकड़ लिया, जबकि पर्स को झपटने का प्रयास करने वाला मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल हालत में पीड़िता कविता बिष्ट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कविता बिष्ट परिवार के साथ आनंद विहार थाना क्षेत्र में रहती हैं। वह रेलवे के एक क्लब में नौकरी करती हैं।

सोमवार रात 9:45 बजे वह ड्यूटी से पैदल घर लौट रही थीं। जब वह विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास पहुंची, तभी पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठा बदमाश पर्स पकड़कर छिनने लगा। महिला ने भी पर्स नहीं छोड़ा और बदमाश को छिनने कोशिश करता रहा।

महिला ने पर्स काे पकड़े रहने के साथ ही पीछे से स्कूटी पकड़ ली। बदमाश ने स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी, महिला घसीटते हुए चली गई। कुछ दूरी पर जाकर महिला ने किसी तरह स्कूटी गिरा दी, किसी भी खतरे से अंजान महिला ने स्कूटी चला रहे बदमाश को पकड़ लिया। स्कूटी से घसीटने से महिला बेशक घायल हो गई, लेकिन बदमाशों को पर्स नहीं ले जाने दिया।

chat bot
आपका साथी