दिल्ली के रोहिणी इलाके में होटल की सीढ़ियों से गिरा श्रमिक, मौत

रोहिणी इलाके में शनिवार को होटल की सीढ़ियों से गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शशांक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शशांक अमन विहार इलाके में परिवार के साथ रहते थे और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:12 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:35 PM (IST)
दिल्ली के रोहिणी इलाके में होटल की सीढ़ियों से गिरा श्रमिक, मौत
होटल की सीढ़ियों से गिरने से श्रमिक की मौत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रोहिणी इलाके में शनिवार को होटल की सीढ़ियों से गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शशांक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शशांक अमन विहार इलाके में परिवार के साथ रहते थे और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। बताया जाता है कि शनिवार को वह रोहिणी सेक्टर तीन स्थित सेवन सीज होटल में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रहे थे। वह तीसरी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। मुड़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह भूतल पर आकर गिरे।

जिससे उनके सिर आदि में गंभीर चोटें लगीं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, कालकाजी थाना पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक महिलाओं के साथ मिलकर इलाके में देह व्यापार का धंधा चलाते थे। आरोपितों की पहचान अंकित कुमार और ऋषभ के रूप में की गई है।

ये भी पढ़े़े- दिल्ली के नंदनगरी में मजाक करने पर दोस्त ने युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

पुलिस टीम को सूचना मिली कि हंसराज पार्क के पास कुछ लोग देह व्यापार के इरादे से खड़े हैं। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर कार में सवार लोगों के पास भेजा गया, जहां तीन महिलाएं और दो युवक सवार थे। ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने पहले तीन हजार रुपये में सौदा किया। पास में मौजूद टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने आरोपितों को मौके से ही पकड़ लिया। आरोपितों ने बताया कि उनके पास कोई काम नहीं था, इसलिए वे गलत संगति में पड़कर देह व्यापार करने लगे।

chat bot
आपका साथी