Delhi Riots: दो हत्यारोपितों पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने का आरोप तय

दिल्ली दंगे में हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने दो आरोपितों के खिलाफ दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने और अफवाह फैलाने का अतिरिक्त आरोप तय किया है। इस मामले में कुल पांच आरोपित हैं सभी पर हत्या समेत कई आरोप सितंबर में तय हो गए थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:10 PM (IST)
Delhi Riots: दो हत्यारोपितों पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने का आरोप तय
दो हत्यारोपितों पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने का आरोप तय

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। दिल्ली दंगे में हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने दो आरोपितों के खिलाफ दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने और अफवाह फैलाने का अतिरिक्त आरोप तय किया है। इस मामले में कुल पांच आरोपित हैं, सभी पर हत्या समेत कई आरोप सितंबर में तय हो गए थे। पिछले साल दंगे के दौरान करावल नगर इलाके में युवक सलमान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित दीपक ठाकुर और दीपक यादव पर दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था, लेकिन इसके संबंध में सक्षम अधिकारी की अनुमति कोर्ट में दाखिल नहीं की गई थी।

इस कारण इनके खिलाफ ये दो आरोप तय नहीं किए जा सके थे। बाद में अनुमति मिलने पर पुलिस ने पूरक आरोपपत्र दायर किया था।इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन ने इन आरोपितों पर दोनों अतिरिक्त आरोप तय करने के लिए पक्ष रखा।

उधर बचाव पक्ष ने इसका विरोध किया करते कहा कि एक बार आरोप तय होने के बाद अतिरिक्त आरोप तय नहीं किए जा सकते। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट के कोर्ट ने दोनों आरोपितों पर अतिरिक्त आरोप तय करते हुए कहा कि सत्र न्यायालय को ऐसा करने का पूरा अधिकार है।

नुकीली चीज से युवक पर हमला

वहीं, सीमापुरी इलाके में अमित नामक युवक पर उसके पड़ोसी ने नुकीली चीज से हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में दिलशाद गार्डन में जैन मंदिर के पास रहने वाले अमित ने बताया कि शुक्रवार को वह पड़ोस के बच्चों के पास खड़े थे कि पड़ोसी शब्बीर ने गाली-गलौज के बाद किसी नुकीली चीज से उन पर हमला कर दिया।

chat bot
आपका साथी