कोरोना को लेकर महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली से भी आई चिंता बढ़ाने वाली खबर

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Health Family welfare Ministry) की ओर से कहा गया है कि पिछले एक माह के दौरान में देश की राजधानी दिल्ली महाराष्ट्र पंजाब मध्य प्रदेश हरियाणा में सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:21 AM (IST)
कोरोना को लेकर महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली से भी आई चिंता बढ़ाने वाली खबर
पिछले 1 महीने के दौरान हालत खराब होते दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली, ऑनालाइन डेस्क। एक तरफ कोरोना का टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर संक्रमण के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। दिल्ली में पिछले पांच दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 312 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमण दर भी बढ़कर 0.53 फीसद हो गई है। 14 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना के 300 से अधिक मामले आए हैं। उस समय 340 मामले आए थे।

वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बढ़ते कोरोना के मामलों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी चिंता में डाल दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के सक्रिय मरीजों में इजाफा हुआ है। अकेले महाराष्ट्र में ही 2803 सबसे ज्यादा मामले बढ़े दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 671, मध्यप्रदेश में 211, हरियाणा में 145, गुजरात में 111, जबकि दिल्ली में भी 117 बढ़े मामले ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। ये आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि इन राज्यों में काफी हद तक कोरोना के मामले काबू में आ गए रहे थे, लेकिन पिछले 1 महीने के दौरान हालत खराब होते दिखाई दे रहे हैं। 

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Health & Family welfare Ministry) की ओर से कहा गया है कि पिछले एक माह के दौरान में देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा में सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घटे मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के अलावा केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

यह भी जानें दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 39 हजार 681 हो गई है। छह लाख 27 हजार 797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 10,918 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1,779 पहुंच गई है। कुल 599 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, साथ ही होम आइसोलेशन में 863 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर सेंटर में पांच मरीज भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी