Delhi Weather Update: दिल्ली में तीन अप्रैल को टूटा 56 साल का रिकॉर्ड, पढ़ें- आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update मौसम विभाग के अनुसार लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को आकाश साफ रहेगा। सोमवार को भी आकाश साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 08:16 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली में तीन अप्रैल को टूटा 56 साल का रिकॉर्ड, पढ़ें- आज कैसा रहेगा मौसम
56 सालों में सबसे ठंडी रही तीन अप्रैल की सुबह

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मार्च में रिकार्ड गर्मी के बाद अब अप्रैल में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो पिछले 56 सालों में सबसे कम है। इस वजह से शनिवार की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही। उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी। इस वजह से अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में सबसे कम तापमान दो अप्रैल 1965 को 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल तीन अप्रैल को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। पिछले साल चार अप्रैल को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था। स्काईमेट वेदर के विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवा चलने के कारण ठंड ज्यादा हो गई।

आज दिनभर साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

छह व सात अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं

मौसम विभाग ने बताया सोमवार को भी आकाश साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं छह व सात अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं। आठ अप्रैल से आकाश फिर साफ रहेगा। दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं एक अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 29 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो 76 सालों में सबसे अधिक था। उस दिन न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था।

chat bot
आपका साथी