Delhi Politics: नगर निगम चुनाव में महिला मतदाताओं का पार्टी को मिले साथ, इसलिए महिला मोर्चा चलाएगा ये अभियान

दिल्ली की चुनावी राजनीति में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान में इनकी भागीदारी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा इन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। दिल्ली की चुनावी राजनीति में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:15 PM (IST)
Delhi Politics: नगर निगम चुनाव में महिला मतदाताओं का पार्टी को मिले साथ, इसलिए महिला मोर्चा चलाएगा ये अभियान
दिल्ली की चुनावी राजनीति में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की चुनावी राजनीति में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान में इनकी भागीदारी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा इन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में महिला मतदाताओं का साथ पार्टी को मिल सके इसके लिए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी आम महिलाओं को देंगी। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली की सह प्रभारी अलका गुर्जर की उपस्थिति में प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई।

महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को स्थान दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आभार जताया गया। गुर्जर ने कहा कि संगठन के कामों में महिलाओं का सराहनीय योगदान है। भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं का सम्मान होता है। नारीशक्ति हमारा मूलमंत्र है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि मोर्चा की सभी पदाधिकारियों प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के कल्याण और उत्थान के किए गए कार्यों और शुरू की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है।

ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें इसके लिए उन्हें इसकी जानकारी जरूरी है। कार्यकर्ता इसके लिए काम करेंगी। बैठक में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा रेखा गुप्ता प्रदेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधा शर्मा, शिखा राय व पूनम पराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणा रावत, प्रदेश महामंत्री टीना शर्मा व डा. मोनिका पंत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी