Delhi Politics: नगर निगम में BJP को लगा झटका, कापसहेड़ा की पार्षद AAP में शामिल

शनिवार को भाजपा को नगर निगम में झटका लगा। भाजपा की कापसहेड़ा वार्ड से निगम पार्षद आरती यादव अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गई। आरती यादव इस समय नगर निगम दक्षिणी में गृह कर विभाग की समिति की उपाध्यक्ष हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:05 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:00 PM (IST)
Delhi Politics: नगर निगम में BJP को लगा झटका, कापसहेड़ा की पार्षद AAP में शामिल
आप मुख्यालय में आरती यादव और अनिल यादव को पार्टी में शामिल करातीं आतिशी।

नई दिल्ली, जेएनएऩ। शनिवार को भाजपा को नगर निगम में झटका लगा। भाजपा की कापसहेड़ा वार्ड से निगम पार्षद आरती यादव अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गई। आरती यादव इस समय नगर निगम दक्षिणी में गृह कर विभाग की समिति की उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा कापसहेड़ा से पूर्व पाषर्द व भाजपा के नजफगढ़ जिला के संगठन मंत्री अनिल यादव भी आप में शामिल हुए हैं। 

आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। आप में शामिल होने के बाद आरती ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्तासीन नगर निगम में भ्रष्टाचार के चलते भाजपा छोड़ी है। 

दिल्ली के लोग भाजपा शासित एमसीडी मॉडल और आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल की तुलना कर रहे हैं। भाजपा एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार करती है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सिर्फ काम करती है। आतिशी ने कहा कि पिछले 14 साल से एमसीडी में भाजपा की सरकार है। दिल्ली वालों ने भाजपा का जो 14 साल का एमसीडी राज है, वो देख लिया है कि उसका क्या नतीजा है। उसका यह नतीजा है कि दिल्ली कूड़े का ढेर बनी हुई है, दिल्ली में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है, कॉलोनियों के अंदर सड़कें टूटी हुई हैं। एमसीडी के स्कूल बदहाल है, वहां पर बच्चों को पढ़ना लिखना भी नहीं आता है। यह भाजपा का एमसीडी में 14 साल के राज का रिपोर्ट कार्ड है।

पिछले 14 साल में भाजपा ने एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। दिल्ली का हर व्यक्ति जानता है कि भाजपा शासित एमसीडी ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। चाहे हाउस टैक्स में घोटाला हो, सफाई मशीन का घोटाला हो, डेंगू की दवा का घोटाला हो, ढाई हजार करोड़ का घोटाला हो या भाजपा के नेताओं का लेंटर में भ्रष्टाचार हो। एमसीडी में बैठी भाजपा के नेता आम जनता को परेशान करते हैं। पूरी दिल्ली को पता है कि भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की सरकार है, जिसने पिछले 5 सालों में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा आदि जो किया है, उससे पूरी दिल्ली की जनता लाभान्वित हुई है। दिल्ली के लोग आज एमसीडी में भाजपा की सरकार बनाम दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की तुलना करते हैं। पिछले सालों में जब दोनों की तुलना की जाती है, तो साफ नजर आता है कि भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार करती है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार सिर्फ काम करती है।

यही कारण है कि कई नेता भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि उन्हें साफ दिख रहा है कि अगर वो ईमानदार, काम की राजनीति और जनता की सेवा करना चाहते हैं तो उसके लिए एक ही पार्टी है, जहां पर यह संभव है और उसका नाम है आम आदमी पार्टी। आम आदमी पार्टी में लोगों के हक में काम होते हैं।

आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के कामों से प्रभावित होकर आज कापसहेड़ा वार्ड से भाजपा की वर्तमान पार्षद आरती यादव, भारतीय जनता पार्टी तो छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं।

आरती यादव जी 2017 कापसहेड़ा वार्ड से पार्षद चुनी गई थीं। अभी साउथ एमसीडी में हाउस टैक्स कमेटी की उपाध्यक्ष हैं। उनके साथ-साथ पूर्व पार्षद अनिल यादव भी भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अनिल यादव कापसहेड़ा वार्ड से 2007 से 2012 तक पार्षद रहे हैं। उस दौरान 2010 से 2012 में वह नगर निगम के नजफगढ़ जोन के उपाध्यक्ष रहे हैं।

वह अभी भाजपा के जिला संगठन मंत्री के पद पर हैं। दोनों नेता भाजपा के भ्रष्टाचार, किसान विरोधी नीतियों और एमसीडी में 14 साल के शासन में जनता के लिए काम नहीं होने से परेशान होकर आम आदमी पार्टी में आए हैं। इन दोनों नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी